हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक मार्ग एक माह तक और बंद रहेगा

Updated on 29-04-2024 12:29 PM
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांचिंग चिग (आरओबी) का कार्य किया जाना है, आमजन की सुरक्षा को देखते हुए उक्त कार्य के दौरान हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक रोड बंद कर यातायात का डायवर्सन किया जाना आवश्यक है। जिसकी सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है । सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से सोमवार से 28 मई तक यातायात डायवर्सन प्लान इस तरह रहेगा। इसके तहत हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।


ये रहेंगे परिवर्तित मार्ग

- आइएसबीटी से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले वाहन आइएसबीटी , सांची बूथ केन्द्र , कस्तूरबा अस्पताल, डीआरएम आफिस , शक्ति नगर चौराहा , बीएसएनएल तिराहा , आरआरएल तिराहा से होकर नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेंगे ।

- इसी प्रकार नर्मदापुरम रोड से आइएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा , डीआरएम आफिस , कस्तुरबा अस्पताल , सांची बूथ केन्द्र होकर आइएसबीटी की ओर जा सकेंगे ।

आम जनता से अनुरोध है, कि यातायात के नियमो का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था वनाये रखने में सहयोग करें किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन नंबर -0755-2677340,2443850 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.