GST दरों में कटौती से बढ़ने वाली है MP सरकार की परेशानी, आगामी बजट पर पड़ सकता है असर, जानें क्यों

Updated on 27-09-2025 01:37 PM
भोपाल। केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में जो कटौती की है, उसका असर प्रदेश के आगामी बजट पर पड़ सकता है। प्रदेश में इस बार आगामी तीन वर्ष की आवश्यकताओं का विभागों से आकलन कराकर बजट तैयार कराया जा रहा है। उप सचिव स्तर पर दो बार बैठक के बाद सचिव और फिर मंत्री स्तरीय बैठकें होंगी। वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जीएसटी में जो कटौती हुई है, उसका असर बजट पर निश्चित तौर पर पड़ेगा।

कम हो सकता है 8,600 करोड़ रुपये का राजस्व

अनुमान है कि 8,600 करोड़ रुपये का राजस्व कम हो सकता है। प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था। इसके 4.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए वित्त विभाग 2026-27 के बजट की तैयारी कर रहा है। पहली बार आगामी तीन वर्ष का आकलन करते हुए बजट प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस बीच भारत सरकार ने कुछ वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त कर दिया तो कुछ में कटौती कर दी।

बजट में 74,845 करोड़ मिलने का अनुमान

प्रदेश सरकार ने बजट में वर्ष 2025-26 में केंद्रीय और राज्य के जीएसटी को मिलाकर 74,845 करोड़ मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, अब इसमें आठ से दस प्रतिशत की कमी हो सकती है। इस हिसाब से विभागों के बजट में भी कमी आ सकती है। अभी इन्हें आठ से दस प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया था।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के स्वयं के संसाधन से प्राप्त होने वाली आय भी जीएसटी से प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राजस्व की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें जीएसटी से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.