अक्षय तृतीया से पहले ही टूट गया सोने की बिक्री का रेकॉर्ड, जानिए किसने मचाई यह लूट

Updated on 09-05-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल 11 फीसदी तेजी आई है और पिछले साल अक्टूबर से इसमें 25% तेजी आई है। इस तेजी की वजह पता चल गई है। इसका कारण यह है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने साल की पहली तिमाही में खरीदारी का नया रेकॉर्ड बना दिया है। खासकर चीन, भारत और तुर्की के सेंट्रल बैंकों में सोना खरीदने की होड़ मची हुई है। इस साल जनवरी से मार्च के दौरान सेंट्रल बैंकों ने रेकॉर्ड 290 टन सोना खरीदा। पिछले साल पहली तिमाही में उन्होंने ऑल-टाइम हाई 286 टन सोना खरीदा था। लेकिन इस बार यह रेकॉर्ड टूट गया। पिछले लगातार दो साल सेंट्रल बैंकों ने 1000 टन से अधिक गोल्ड खरीदा था। अब लगातार तीसरे साल सेंट्रल बैंक इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

चीन में तो केंद्रीय बैंक के साथ-साथ लोग भी जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। अमूमन जब शेयर मार्केट या डॉलर में कमजोरी आती थी तो सोने की कीमत में उछाल देखी जाती थी। लेकिन चीन जिस तरह से सोने की खरीदारी कर रहा है, उससे यह धारणा भी बदल गई है। दुनियाभर में शेयर मार्केट और डॉलर की कीमत में तेजी के साथ सोने की कीमत में भी तेजी आ रही है। हाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 2,400 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई थी। चीन के सेंट्रल बैंक ने अप्रैल में लगातार 18वें महीने अपने सोने का भंडार बढ़ाया है। पिछले साल उसने दुनिया के किसी भी सेंट्रल बैंक के मुकाबले सबसे ज्यादा सोना खरीदा था। चीन के सेंट्रल बैंक में पिछले 50 साल में सोने का जितना भंडार था, उससे ज्यादा उसने पिछले साल खरीद लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.