दुबई में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना मंदिर... यूएई में बदले मौसम पर कौन फैला रहा सोशल मीडिया पर नफरत?

Updated on 19-04-2024 02:35 PM
दुबई: संयुक्त राज्य अमीरात (यूएई) के कई इलाकों में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश ने दुबई समेत कई शहरों में आम जीवन को पटरी से उतार दिया है। बारिश की वजह से कुछ लोगों की मौत होने के बात भी सामने आई है। दुबई एयरपोर्ट पर पानी भर जाने से उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 300 फ्लाइट कैंसिल की गईं। वहीं यूएई के पड़ोसी ओमान में बारिश की वजह से 19 मौतों की पुष्टि हुई है। इस बारिश को लेकर कई तरह की चिंताओं और दावों के बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इसका कनेक्शन यूएई के अबु धाबी में हाल ही में बने मंदिर से जोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर दुबई में बारिश से हुई तबाही के बाद कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोशल मीडिया पर साझा की गई एक रील का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अरब वो धरती है, जिस पर बुतों को हटाने का काम कई सौ साल पहले हुआ। उसी अरब की जमीन पर आज मंदिर बनाए जा रहे हैं यानी फिर से बुतों की पूजा शुरू की जा रही है। इससे खुदा नाराज है।

'अबू धाबी का मंदिर बनना, कुदरत को पसंद नहीं आया'

वीडियो में कहा गया है कि फरवरी में अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन हुआ और उसके बाद ये बाढ़ आई है। साफ है कि ये कुदरत का कहर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नायला ने लिखा, 'ये इस्लामिक 'मौसम विशेषज्ञ' बताते हैं कि कैसे एक नवनिर्मित हिंदू मंदिर दुबई में बारिश की वजह बन गया है। ये ऐसा ही है, जैसे महिलाओं के जींस पहनने से भूकंप आता है।'संयुक्त अरब अमीरात में तेज गर्माी पड़ती है और काफी कम बारिश होती है लेकिन इस समय उसके दुबई समेत कुछ इलाके बाढ़ की स्थिति झेल रहे हैं। दुबई में एक दिन में एक साल जितनी बारिश दर्ज की गई है, जिसने परेशानी को बढ़ाया है। संयुक्त अरब अमीरात में पिछले 75 साल की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। दुबई से सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि शेख जायद रोड पर पानी भरने के बाद बड़ी संख्या में वाहन डूबे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.