राम मंदिर ट्रस्‍ट ने जारी किए प्रतिष्ठा द्वादशी के प्रस्तावित फाइनल कार्यक्रम, परिसर में भव्य उत्सव की तैयारी

Updated on 19-12-2025 12:21 PM
अयोध्याउत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रतिष्ठा द्वादशी का पंचदिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया है। नियमित मानस पाठ, कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सायंकाल से रात 9 बजे तक होंगे। मुख्‍य कार्यक्रम 31 दिसंबर को होगा, जिसमे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्‍यनाथ मुख्य रूप से शामिल होंगे। राम मंदिर के ट्रस्‍टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक रामलला की प्रतिष्‍ठा द्वादशी की दूसरी वर्ष गांठ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजन को लेकर पूरे परिसर एवं मंदिरों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। वहीं, अंगद टीला पर जहां रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होना है, वहां भी तैयारी चल रही है। कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर इसे जारी कर दिया गया है। प्रतिष्‍ठा द्वादशी उत्‍सव के कार्यक्रम 29 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे।

ध्‍वजारोहण की भी तैयारी

राम मंदिर की निर्माण कंपनी के सूत्रों का कहना है कि परकोटा के 6 मंदिरों एवं शेषावतार मंदिर, जिनका ध्‍वजारोहण पीएम के व्यस्‍त कार्यक्रम के दौरान नहीं हो सका था, उनको भी घ्‍वजारोहण के तैयार किया जा रहा है। इसके साथ-साथ राम मंदिर के दूसरे तल के गर्भगृह में रामनाम मंदिर एवं श्रीराम यंत्र की स्‍थापना भी रक्षामंत्री और सीएम कर सकते हैं।

मुख्‍य मंदिर के शिखर पर धर्म ध्‍वज की उंचाई 191 फुट है। वहीं, परकोटा के सभी 6 मंदिरों की उंचाई लगभग 85 फुट है। शेषावतार मंदिर के ध्‍वज उंचाई 75 फुट के करीब है। मंदिर ट्रस्‍ट के मुताबिक धर्म ध्‍वजों को अब रामनवमी के पर्व पर बदला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.