बंद कमरे में जो किया वादा... कप्तानी मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा पर दिया ऐसा बयान

Updated on 23-11-2023 02:53 PM
विशाखापत्तनम: अहमदाबाद में विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत की दिल तोड़ने वाली हार को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ ही टी-20 सीरीज का आगाज आज से कर रही है। विश्व कप टीम का हिस्सा रहे सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं और आज विशाखापत्तनम में कंगारुओं से लोहा लेंगे। मैच से एक दिन पहले जब वह मीडिया के सामने आए तो उनसे इस सीरीज के इतर विश्व कप और रोहित शर्मा पर भी सवाल हुए।

पसंदीदा फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे सूर्या
सूर्यकुमार का फाइनल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह 28 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ असहज दिख रहे थे, जिन्होंने उनके खिलाफ धीमी गेंद की रणनीति अपनाई थी। बावजूद इसके सूर्यकुमार के लिए नई टीम के साथ यह एक नई चुनौती होगी। वह अपने पसंदीदा फॉर्मेट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वह रोहित शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते नजर आए।

रोहित शर्मा ने किया गजब प्रदर्शन, विश्व कप में रहे बेहद खतरनाक
इस बात पर जोर दिया कि भारत के कप्तान ने अपने प्रदर्शन, रणनीति और व्यवहार से मिसाल कायम की। भारत के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शीर्ष क्रम में 597 रन बनाकर टीम के साथी विराट कोहली के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। रोहित का टूर्नामेंट में किसी भी शीर्ष चार बल्लेबाज की तुलना में स्ट्राइक रेट सबसे अधिक 125.94 था। कप्तान के रूप में रोहित ने मेन इन ब्लू को टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत दिलाई।

सूर्या ने कप्तान को लेकर कहा- यह एक ऐसी चीज है जो युवाओं के लिए उदाहरण स्थापित करेगी। उन्होंने विश्व कप में जो किया है वह पूरी तरह से अलग रोहित शर्मा दिखे। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जो वादा किया उसे मैदान पर पूरा किया। उन्होंने उदाहरण के साथ नेतृत्व किया और हम उसी चीज को दोहराने की कोशिश करेंगे। विशाखापत्तनम में पहले T20I के बाद, दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में और तीसरा 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। चौथा मैच 1 दिसंबर को रायपुर में होगा जबकि पांचवां और आखिरी मैच 3 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.