कॉलेज विवाद में प्रिंसिंपल की गई जान, भाई और परिवार के लोगों ने ही रची हत्या की साजिश!

Updated on 09-06-2023 06:48 PM
गोड्डा: झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे से पुलिस ने एक कॉलेज प्राचार्य का शव बरामद किया। बसंतराय स्थित अब्दुल कलाम आजाद कॉलेज के अपहृत प्राचार्य मो नजीरुद्दीन का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मो नजीरुद्दीन का गुरुवार की सुबह हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह प्राचार्य की लाश को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी ने थाने में अपहरण की दर्ज कराई थी शिकायत

इस संबंध में बसंत राय थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी फातिमा खातून ने मो. नजीरुद्दीन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसमें जानकारी दी गई उनके पति मो नजीरुद्दीन 8 जून को सुबह करीब 8.00 बजे अपनी कार से चालक अमन राज के साथ भागलपुर के लिए निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे तक वापस नहीं लौटे। तो उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया। लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। चालक अमन राज से जानकारी मिली कि शाम साढ़े छह बजे बल्लांचक पुल गेरुआ नदी के पास से तीन व्यक्तियो ने उनका अपहरण कर लिया।

भाई और परिवार के सदस्यों ने घटना को दिया अंजाम
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुट गई। एसडीपीओ आनंद मोहन के नेतृत्व में प्राचार्य नजीरुद्दीन की बरामदगी के लिए टीम बनाई गई। सभी थाना प्रभारी और सीमावर्ती जिला के पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान नगर थाना गोड्डा में इस घटना में संलिप्त शाकिर को काले रंग की कार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। उसने बताया कि मोहम्मद नजीरूद्दीन का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मो नजीरुद्दीन का कॉलेज के लेकर विवाद है। जिसमें उसके भाई और परिजनों की संलिप्तता बतायी जाती है। पुलिस इस घटना में संलिप्त मो. शाकिर उर्फ चुन्ना, अमन राज और कपिल देव दास के साथ कुछ अन्य लोगो को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे से प्राचार्य के शव को बरामद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.