कायर है इस देश का प्रधानमंत्री, लगा दो केस मुझपर... प्रियंका गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें

Updated on 26-03-2023 06:37 PM
नई दिल्ली: दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर कांग्रेस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान होता है, शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को मीर जाफर बोला जाता है। मेरे पूरे परिवार का अपमान होता है, पूरे कश्मीरी समाज के रिवाज का अपमान होता है, लेकिन इसके बाद भी इनपर कोई मुकदमा नहीं होता।
1. 32 साल पुराना किस्सा किया याद
प्रियंका गांधी ने कहा, 'मुझे 32 साल पुरानी बात याद आई, मई 1991 की बात। मेरे पिता की शव यात्रा तीन मूर्ति भवन से निकल रही थी। अपनी मां, भाई के साथ हम एक गाड़ी में बैठे थे। सामने भारतीय सेना की एक ट्रक थी, फूलों से लदी हुई, उसके ऊपर मेरे पिता जी का शव था। थोड़ी देर काफिला चला फिर राहुल कहने लगे कि मैं उतरना चाहता हूं। मां ने मना किया। राहुल ने जिद की, मैंने कहा उतरने दो। राहुल गाड़ी से उतरा और सेना के ट्रक के पीछे चलने लगा। और तीन मूर्ति से लेकर कड़ी धूप में पिता के जनाजे के पीछे-पीछे चलते-चलते यहां पहुंचा। इस जगह से 400-500 मीटर दूर... मेरे शहीद पिता का अंतिम संस्‍कार मेरे भाई ने किया।'
2. अडानी मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, 'आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं।
3. प्रधानमंत्री पर बोला बड़ा हमला
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'इस देश का प्रधानमंत्री कायर है, केस लगा दो मुझपर, डाल दो मुझे जेल में... मैं नहीं डरूंगी। लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है। अपनी सत्ता के पीछे छिपा हुआ है। अहंकारी है और इस देश की बहुत पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है।'
4. 'राहुल इतने पढ़े लिखे और आप पप्पू बुलाते हैं'
उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ झूठ बोलकर जनता का ध्यान भटका रही है। राहुल गांधी को आप पप्पू बुलाते हैं, जबकि वो इतने बड़े संस्थानों में पढ़े हैं। अब आपको पता चल रहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं, इनके साथ तो लाखों लोग चल रहे हैं, उन्होंने संसद में ऐसे सवाल उठाए कि ये लोग घबरा गए, सरकार पर जवाब तक नहीं था। राहुल गांधी कन्याकुमारी से चलकर 5 हजार किलोमीटर का सफर तय करके कश्मीर गया. और जनता की आवाज उठाई।
5. 'इस देश में इतनी महंगाई क्यों है'
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है इनको जवाब देने का। इस देश में इतनी महंगाई क्यों है? जनता को एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है और उनकी संपत्ति सिर्फ एक आदमी के हवाले की जा रही है। आप इतने काम कर सकते हो लेकिन एक सिलेंडर का दाम कम नहीं कर सकते। क्या आप अडानी को बचाने के लिए यह सबकुछ कर रहे हैं। आज पूरी सरकार एक शख्स को बचाने में जुटी है, ऐसा क्या है अडानी में... ये अडानी है कौन? आप सब उनका नाम उछलते ही खड़े हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.