विश्वकर्मा समाज का गौरव प्राचीन और ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-03-2023 05:42 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा हम सब पर है। वे हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा का दुनिया के सबसे बड़े कारीगर के रूप में उल्लेख किया गया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। सभी मशीनरी एवं अन्य वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया है। वे निर्माण के देवता हैं। साथ ही समाज के लोग अत्यंत मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। राज्य सरकार समाज के उत्थान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ विश्वकर्मा समाज की बहनों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर विश्वकर्मा महापंचायत में समाज के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुं.विजय शाह सहित समाज के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। संत भगवान शरण बापू, डॉ. तरण मुरारी बापू, लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर विश्वकर्मा समाज के बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महापंचायत का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महापंचायत में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसमें चार सदस्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए ऋण की व्यवस्था करेंगे। भगवान विश्वकर्मा की जायंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएँ भी बनाई जाएंगी।

संत तरूण मुरारी बापू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के विकास और सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रीमहाकाल लोक बना कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहदय व्यक्तित्व के धनी हैं, जो दिन-रात प्रदेश की जनता की चिंता कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का विश्वकर्मा समाज द्वारा बड़ी पुष्प-माला से स्वागत किया गया। विश्वकर्मा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमरानायण विश्वकर्मा ने समाज की प्रमुख मांगें रखी, जिसमें विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन की मांग भी शामिल थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.