दस रुपये भी नहीं है इन शेयरों की कीमत, बाजार खुलते ही लगा दी छलांग, देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 11-07-2023 01:24 PM
नई दिल्ली: घरेलू बेंचमार्क शेयर आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स (BSE Capital Goods Index) में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि बीएसई मेटल्स इंडेक्स (BSE Metals Index) में सबसे अधिक गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 477 अंक यानी 0.75% तेजी के साथ 65,832 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स (NSE Nifty-50 Index) भी 146 अंक यानी 0.75% तेजी के साथ 19,502 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में 2,072 शेयरों में तेजी आई है, 1,204 शेयर में गिरावट दिख रही है जबकि 132 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेंसेक्स की बात करें तो मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि टाटा स्टील (Tata Steel Ltd), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।

ब्रॉडर मार्केट्स में भी इंडेक्सेज में तेजी रही। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स (BSE Mid-cap index) में 1.01% तेजी आई है जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स (BSE Small-cap index) 0.37% बढ़ा है। मिड-कैप शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications Ltd) और पॉलीकैब (Polycab Ltd) में रही जबकि स्मॉल-कैप सेक्शन में Cartrade Tech Ltd और EKI Energy Ltd. ने कमाल कर दिया। सात जुलाई, 2023 को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 302 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 135 स्टॉक 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गए जबकि 29 स्टॉक 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गए। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छू लिया। आने वाले सत्रों में इन शेयरों पर नजर बनाए रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.