घटने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमत! जमकर मुनाफा काट रही हैं तेल कंपनियां

Updated on 07-07-2023 08:02 PM

नई दिल्ली: देश में एक साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान कच्चे तेल (Crude) की कीमत में काफी गिरावट आई है। अभी क्रूड की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। भारत को रूस से सस्ते में कच्चा तेल मिल रहा है। इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मार्जिन में काफी बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) को पेट्रोल और डीजल की हर लीटर बिक्री पर आठ से नौ रुपये का प्रॉफिट हो रहा है। साथ ही अप्रैल-जून तिमाही में इन कंपनियों का रिफाइनिंग मार्जिन भी शानदार रहा है। यह प्रति बैरल सात से 7.9 डॉलर प्रति बैरल है। इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है। ऐसा होता है तो इससे देश में महंगाई में भी कमी देखने को मिल सकती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में सरकार तेल कंपनियों का कंबाइंड प्रॉफिट 22,100 करोड़ रुपये रह सकता है जो पिछली तिमाही में 20,800 करोड़ रुपये था। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में इन कंपनियों को 8,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही में इन कंपनियों को पेट्रोल की प्रति लीटर बिक्री पर नौ रुपये का फायदा हो रहा है जबकि जनवरी-मार्च में यह 6.8 रुपये प्रति लीटर था। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में इन कंपनियों को हरेक लीटर पेट्रोल की बिक्री पर 10.2 रुपये का नुकसान हो रहा था। इसी तरह डीजल पर रिटेल मार्जिन प्रति लीटर 8.6 रुपये हो गया है। जनवरी-मार्च में यह 50 पैसे प्रति लीटर था जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में डीजल पर प्रति लीटक 12.50 रुपये का घाटा हो रहा था।
 
कबसे नहीं बदली कीमत
पिछले साल कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी। इसके बाद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को एक तरह से फ्रीज कर दिया था। हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। वे अपने घाटे की भरपाई करने में लगी थीं। अब इन कंपनियों के घाटे की काफी हद तक भरपाई हो चुकी है। इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हाल में संकेत दिया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और फिर अगले साल आम चुनाव हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत दे सकती है।
 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर यानी 0.38 परसेंट की तेजी के 76.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड कर रहा था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था।
 
कैसे जाने अपने शहर का भाव
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.