गिर गया सोने का भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए क्या हैं नए रेट्स

Updated on 08-08-2023 02:40 PM
नई दिल्ली : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अगले फैसले को लेकर अनिश्चितता के चलते है। वहीं, इस हफ्ते महंगाई के आंकड़े भी अधिक रहने की उम्मीद है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर और बॉन्ड मार्केट में पिछले हफ्ते खरीदारी बढ़ी है। यूएस फेड की हालिया टिप्पणी इस बात का संकेत देती है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। इन सबके चलते वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का वैश्विक भाव

मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 0.16 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.06 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने के वैश्विक भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.14 फीसदी या 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1967.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.19 फीसदी या 3.59 डॉलर की गिरावट के साथ 1932.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वायदा भाव

सोने के साथ ही मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी मंगलवार सुबह 0.12 फीसदी या 88 रुपये की गिरावट के साथ 71,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वायदा भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 अक्टूबर, 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.