11 मुल्‍कों की पुलिस ढूंढ़ती है ज‍िसे, पर पकड़ पाया है कौन... देखो रणवीर सिंह बनकर आ गया नया 'डॉन'

Updated on 09-08-2023 03:23 PM
'गदर 2' की रिलीज से पहले फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में धमाका मचा दिया है। आखिरकार उन्होंने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की 'डॉन 3' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस बार शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि 'बाजीराव' रणवीर सिंह होंगे। मेकर्स ने 'डॉन 3' का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट का टीजर भी रिलीज किया है। जहां रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक भी देखने को मिला है।

'डॉन 3' को Farhan Akhatr ही डायरेक्ट करेंगे। जहां Ranveer Singh अपने आकर्षक लुक, बेमिसाल टैलेंट और यादगार परफॉर्मेंस वाले अंदाज में लौटे हैं। टीजर में उनका टशन बेहद दिलचस्प लग रहा है। हालांकि रणवीर सिंह के लिए बहुत ही चैलेंजिंग होगा कि वह शाहरुख खान को कैसे रिप्लेस करते हैं। हालांकि टीजर में तो रणवीर सिंह ने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
  • डॉन 3 कास्ट : रणवीर सिंह
  • डॉन 3 प्रोड्यूसर : रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
  • डॉन 3 के राइटर और डायरेक्टर : फरहान ख्तर
  • कहानी - पुष्कर, गायत्री और फरहान अख्तर
  • लिरिक्स - जावेद अख्तर
  • म्यूजिक - शंकर एहसान लॉय

'डॉन 3' का डायलॉग, 11 मुल्कों की पुलिस

'डॉन 3' का पूरा नाम Don 3: The Chase Ends है। जिसके टाइटल अनाउंसमेंट में ये धमाकेदार डायलॉग सुनने को मिलता है... ''शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं। और फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी। फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी। जीतना ही मेरा काम है। तुम तो हो जानते। जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन। मैं हूं डॉन।''

'डॉन 3' में नया डॉन रणवीर सिंह और लुक

शाहरुख खान नहीं बल्कि इस बार रणवीर सिंह नए डॉन होंगे। एक्टर के लिए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स को रिप्लेस करना बहुत मुश्किल भरा होने वाला है। मगर रणवीर सिंह ने हर बार ऐसे रोल अदा किए हैं जो तमाम चैलेंज से भरे थे। 'बाजीराव मस्ती' हो या 'बेफिक्रे', रणवीर सिंह ने हर बार अपने रोल्स को बेहतरीन निभाया है। खूंखार वाले रोल हो या नटखट..वह हमेशा डायरेक्टर और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। बात करें 'डॉन 3' में उनके लुक की तो वह जिस अंदाज में जैकेट चढ़ाते हैं या लाइटर जलाते हैं, वह काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

डॉन फ्रेंचाइजी पर डाल लीजिए एक नजर

एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। 45 साल पहले 'डॉन' में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। मगर जब साल 2006 में 'डॉन' का सीक्वल Don: The Chase Begins Again आई तो फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को अपना डॉन बनाया। किंग खान को 'डॉन' के रूप में देखकर सिनेमाघरों में धूम मच गई थी। इसके बाद वह 'डॉन 2' में भी शाहरुख खान को लेकर आए। मगर इस बार 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को ये कमान सौंपी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.