शाहजहानाबाद गेट का प्‍लास्‍टर टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे कालेज बस में सवार विद्यार्थी

Updated on 07-07-2023 06:10 PM
भोपाल। पुराने शहर में स्‍थित प्राचीन शाहजहानाबाद गेट के ऊपरी हिस्‍से से प्‍लास्‍टर का एक बड़ा टुकड़ा शुक्रवार सुबह टूटकर अचानक नीचे गिर पड़ा। जिस वक्‍त यह घटना हुई, तब वहां से सैम ग्‍लोबल यूनिवर्सिटी की बस गुजर रही थी। प्‍लास्‍टर का यह टूटा हिस्‍सा बस के ऊपर आकर गिरा। इस हादसे में बस की खिड़की के पास बैठे विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। गनीमत रही कि जिस वक्‍त प्‍लास्‍टर टूटकर गिरा, तब वहां ज्‍यादा ट्रैफिक नहीं था। ये प्लास्टर अगर किसी बाइक सवार या पैदल राहगीर पर गिरता तो कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था।

गौरतलब है कि शाहजहानाबाद गेट अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में है। वर्षा के सीजन में ऐसे जर्जर प्राचीन इमारतों के गिरने या टूटने की आशंका बनी रहती है। स्‍थानीय रहवासियों ने जिला प्रशासन व नगर निगम से गुहार लगाई है कि उक्त गेट के प्लास्टर को पूरी तरह से हटवाते हुए इसकी नए सिरे से मरम्‍मत की जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। News updating...

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.