50 करोड़ का टॉयलेट चुराने वाले ने जुर्म कबूला:2019 में ब्रिटेन के महल से चोरी हुआ था सोने का कमोड

Updated on 05-04-2024 01:05 PM

जेम्स शीन नाम के शख्स ने 5 साल बाद ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से सोने का टॉयलेट चुराने का जुर्म कबूल लिया है। 18 कैरेट गोल्ड से बना यह कमोड 2019 में चोरी हो गया था। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है।

सोने के इस टॉयलेट को पहली बार 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में रखा गया था। इसे 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्हाइट हाउस में रखने के लिए उधार पर भी दिया गया था।

2016 में कमोड को देखने लोग 2 घंटे लाइन में लगे थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में जब न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में आर्टवर्क प्रदर्शनी लगी थी तब लोगों को इसे देखने के लिए दो घंटे लाइन में लगना पड़ा था। इस दौरान सफाईकर्मी हर 15 मिनट में टॉयलेट सीट को साफ करते थे। एक आंकड़े के मुताबिक 1 लाख लोगों ने इस टॉयलेट सीट को देखा।

विंस्टन चर्चिल के कमरे के पास लगाया गया था टॉयलेट
ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस में इस टॉयलेट को उस कमरे के पास लगाया गया था, जिसमें विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था। चर्चिल 1940 में विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे।

दरअसल, सितंबर 2019 में पैलेस में इटली के आर्टिस्ट मौरिजियो कैटेलन की आर्ट एग्जिबिशन लगी थी। इस प्रदर्शनी का नाम 'विक्टरी इज नॉट एन ऑप्शन' था। इसमें सोने से बने कमोड को भी दिखाया गया। कुछ दिनों बाद ही यह चोरी हो गया था।कमोड का नाम 'अमेरिका' था

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के आर्टिस्ट कैटेलन ने इस कमोड का नाम 'अमेरिका' रखा था। उन्होंने कला, धन, लालच और पूंजीवाद पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी के तौर पर इसे 'अमेरिका' नाम दिया था।

चोरी के समय पैलेस में पानी भर गया था
चोरी के दौरान टॉयलेट को उखाड़ा गया था, इसलिए पैलेस के फ्लोर को नुकसान पहुंचा और ब्लेनहेम पैलेस में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए थे मानो बाढ़ आ गई हो। पुलिस ने आशंका जताई थी कि चोरों ने इसे चुराने में दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया होगा।

चोरी करने के 5 साल बाद यानी 3 अप्रैल 2024 को 39 साल के आरोपी जेम्स शीन ने ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में चोरी की साजिश रचने का जुर्म कबूला। शीन पहले से ही एक अन्य चोरी के मामले में 17 साल की सजा काट रहा है। उसने नेशनल हॉर्स रेसिंग म्यूजियम से टैक्टर और ट्रॉफियां चुराई थीं।

तीन और लोग चोरी में शामिल थे
CNN के मुताबिक, मामले में शीन के अलावा तीन अन्य आरोपी भी थे, जिन्होंने चोरी में खुद का किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है। सभी आरोपियों पर अगले साल फरवरी में मुकदमा चलाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.