भोपाल में चोरी के मामले में DSP को गिरफ्तार कराने वाली खुद निकली ठग, पुलिस ने पकड़ा

Updated on 19-06-2026 11:10 AM

भोपाल। प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी को टीटीनगर पुलिस ने जालसाजी के केस में गिरफ्तार किया है। वह डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं थीं। बता दें कि प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी और कल्पना रघुवंशी कभी अच्छी दोस्त थीं।

प्रवीण उर्फ प्रमिला पर आरोप है कि उन्होंने अटल आवास योजना के तहत फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की है। पिछले दिनों ऐसी ही एक शिकायत टीटीनगर थाने में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रवीण पहले भी विवादों में रह चुकी हैं।

खुदकुशी के लिए उकसाने का हुआ था केस दर्ज

उनके खिलाफ रातीबड़ थाने में भी खुदकुशी को उकसाने का केस दर्ज किया गया था। वहीं 24 सितंबर को डीएसपी सहेली के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज करवाने के बाद वह चर्चाओं में आई थीं।

मकान खरीदी की फर्जी रसीदें दिखाकर ऐंठी थी रकम

  • कोटरा सुल्तानाबाद स्थित जीवन विहार अपार्टमेंट निवासी प्रतीक सोनी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी पहचान प्रवीण उर्फ प्रमिला तिवारी से हुई थी। इसी वर्ष मई में प्रवीण ने टीटीनगर स्थित अटल आवास योजना परिसर में फ्लैट दिलवाने का वादा किया।
  • फ्लैट की कीमत 22 लाख रुपये बताई थी। विश्वास में लेने के बाद महिला ने अग्रिम राशि के रूप में 1.80 लाख रुपये ले लिए और भुगतान के बदले रसीदें भी दीं। बाद में जब शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों की जांच कराई तो रसीदें और अन्य कागजात संदिग्ध पाए गए।

  • टीटीनगर थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर ने बताया कि प्रवीण फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 September 2026
    वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
     21 September 2026
    लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
     21 September 2026
    नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
     21 September 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
     21 September 2026
    मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
     20 September 2026
    गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
     20 September 2026
    जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
     20 September 2026
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
     20 September 2026
    पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
    Advt.