भारतीय दुल्हन की तरह सजी एक्ट्रेस तो भड़की पाकिस्तान की आवाम! उस्ना शाह ने बोलती बंद कर दी

Updated on 27-02-2023 07:21 PM
पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस उस्ना शाह शादी के बंधन में बंध गई हैं। जैसे ही उन्होंने शादी का वीडियो शेयर किया, उनके लाल रंग के लहंगे और ब्राइडल लुक की चर्चा होने लगी। उनके ही देश की आवाम उनसे खफा हो गई। लोगों ने कहा कि वो अपना कल्चर भूलकर एकदम भारतीय दुल्हन की तरह सजी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने करारा जवाब दिया है। आइये जानते हैं ये पूरा मामला क्या है।पाकिस्तानी एक्ट्रेस Ushna Shah ने गोल्फ प्लेयर Hamza Amin से शादी की। न्यूलीवेड्स के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उस्ना ने अपने खास दिन पर रेड कलर का लहंगा पहना। उन्होंने खूब इंजॉय भी किया और अपनी शादी में जमकर डांस किया। हालांकि, उनके वेडिंग अटायर और डांस से कुछ लोग खुश नहीं हैं।

यूजर्स ने कहा- भारतीय संस्कृतियों को पाकिस्तान लाना बंद करो

इससे पहले उस्ना ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति संग नजर आ रही हैं। वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं, उन्होंने जमकर डांस भी किया। ये देखने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'पाकिस्तानियों की अपनी संस्कृति और धर्म है। भारतीय संस्कृतियों को पाकिस्तान में लाने की कोशिश बंद करो। हम मुसलमान हैं और हमारा धर्म हमें इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देता। नकारात्मकता फैलाना बंद करो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तानी दुल्हनें ऐसे भारतीय स्टाइल में क्यों सजने लगी हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है!!" एक और शख्स ने लिखा, 'ये पाकिस्तानी संस्कृति के नाम पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारी अपनी संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और धार्मिक मूल्यों को भी खराब करता है।'


उस्ना शाह ने दिया करारा जवाब

बीते रविवार को नई-नवेली दुल्हन उस्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लोगों को करारा जवाब दिया, उन्होंने उनके वेडिंग आउटफिट और डांस करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिसेज आमिन (अपने पति का सरनेम यूज करते हुए), जिन लोगों को मेरी ड्रेस से प्रॉब्ल्म है, आप लोग मेरी शादी में इनवाइट नहीं थे और ना ही आपने मेरे रेड कलर के लहंगे के लिए पैसे दिए हैं। मेरी जूलरी, मेरा जोड़ा, पूरी तरह से पाकिस्तानी है। बेगानी शादी में जो बिन बुलाए फोटोग्राफर्स घुस गए, उनको सलाम।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.