हिंदी में इंजीनियरिंग पढ़ाने की राह मुश्किल, 'तकनीकी' पेंच में फंसा माध्यम, MP में 3 साल में महज 313 छात्र ही मिले

Updated on 24-04-2026 04:39 PM

 भोपाल। हिंदी माध्यम से इंजीनियरिंग पढ़ाने की राह कठिन होती दिख रही है। पाठ्यक्रम, पुस्तक और प्राध्यापकों की कमी से इस माध्यम से पढ़ाई करने की ओर रुझान सीमित है। प्रदेश में सत्र 2022-23 से हिंदी माध्यम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की गई थी। 150 में से चार कॉलेजों में 224 सीटों पर हिंदी माध्यम से पढ़े हुए इंजीनियर बनाए जाने थे, लेकिन हुआ इसके उलट। तीन साल में इस माध्यम से पढ़ाई करने के लिए केवल 313 विद्यार्थी ही मिल पाए।

भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रयास को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मंजूरी भी मिली थी। इसके बावजूद प्रदेश का कोई भी सरकारी या निजी इंजीनियरिंग कॉलेज इसे पूरी तरह अपना नहीं पाया। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूआईटी ने भी अब तक हिंदी में इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम शुरू नहीं किया है।

प्राध्यापकों का कहना है कि हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने से पहले कई स्तर पर तैयारियां करनी थी, जो नहीं की गईं। इसका असर हर साल प्रवेश के आंकड़ों में दिखता है। वर्ष 2022 में 19 सीटों पर प्रवेश हुआ, 2023 में 90, 2024 में 104 और 2025 में 97 विद्यार्थी मिल पाए। चालू सत्र में केवल 100 विद्यार्थी हिंदी माध्यम वाले हैं।

हिंदी में किताबें तैयार नहीं करा पाए

एआइसीटीई की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की किताबों का हिंदी में अनुवाद करने का जिम्मा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को दिया गया था। संस्थान को 81 किताबों का अनुवाद करना था। अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है।

एक कॉलेज में ही सबसे अधिक प्रवेश

इंदौर स्थित एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड रिसर्च में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इन इंडियन लैंग्वेज पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया गया है। यहां 75 सीटें हैं जिनमें से 78 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके लिए तीन सीटें टीएफडब्ल्यू से ली गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.