देश में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार मार्च में हुई सुस्त, जान लीजिए कितनी आई गिरावट

Updated on 11-05-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: देश की औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त हुई है। मार्च 2024 के लिए आईआईपी (Index of Industrial Production) डेटा के मुताबिक, मार्च 2024 में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ रेट 4.9 फीसदी रही है। मुख्य रूप से खनन क्षेत्र का प्रदर्शन खराब होने से देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि मार्च में मासिक आधार पर मामूली रूप से घटकर 4.9 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2024 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 4.9 प्रतिशत बढ़ गया। देश में औद्योगिक उत्पादन की गतिविधियों को आईआईपी (IIP) के जरिये आंका जाता है। औद्योगिक उत्पादन वृद्धि फरवरी 2024 में 5.6 प्रतिशत रही थी जबकि मार्च 2023 में यह 1.9 प्रतिशत थी। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 5.2 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च में खनन उत्पादन वृद्धि घटकर 1.2 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 6.8 प्रतिशत बढ़ी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.