असली Gadar तो गुरदास मान की थी, जहां 'तारा सिंह' ने ट्रेन से कटकर दे दी थी जान, फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

Updated on 16-08-2023 03:40 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' की चारों ओर धूम है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जो मचा रखी है। ये फिल्म अनिल शर्मा की साल 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है, जहां पाकिस्तान और भारत के बंटवारे के दर्द और तकलीफ के बीच प्यारी सी लवस्टोरी को दिखाया गया है। 'गदर 2' ने जहां एक ओर थिएटर्स की रौनक लौटा दी है तो वहीं दूसरा पक्ष ये भी है कि कुछ लोगों को ये कहानी रास नहीं आई। कुछ इसे 'गदर 1' की तुलना में कमजोर बता रहे हैं। खैर, यहां हम 'गदर' की बुराई या खूबियां नहीं बता रहे हैं। आज नवभारत टाइम्स की 'वाओ वेडनेसडे' सीरीज में हम लाए हैं असली 'गदर' हीरो बूटा सिंह की कहानी को। वो बूटा सिंह, जो असली 'तारा सिंह' था, जिन्होंने अपनी मोहब्बत के लिए खुद को पाकिस्तान में कुर्बान कर दिया था। इस हीर रांझा जैसी लवस्टोरी पर 24 साल पहले एक पंजाबी फिल्म बनी थी। जिसने नेशनल अवॉर्ड हासिल किया था और बूटा सिंह की कहानी को जस का तस दिखाया था।

सबसे पहले तो आप Boota Singh के बारे में जान लीजिए। आखिर वह कौन थे। उन्होंने ऐसा क्या किया था कि आजतक उनकी चर्चा होती है। वह न सिर्फ इंडिया में बल्कि पाकिस्तान में भी सच्चे प्यार की मिसाल के रूप में जाने जाते हैं। उनकी मजार पाकिस्तान में ही है।

बूटा सिंह और 'गदर' की असली कहानी

जैसे 'गदर एक प्रेम कथा' में तारा सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बीच सकीना की जान बचाई थी और फिर दोनों को प्यार हो गया था। ठीक वैसे ही, ब्रिटिश आर्मी के भारतीय सोल्जर बूटा सिंह को भी जेनब नाम की पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी की और एक बेटी का जन्म भी हुआ। लेकिन दोनों को दंगों और हिंदू पाकिस्तान की आग में झुलसना पड़ा। नतीजा ये हुआ कि दोनों बिछड़ गए। बूटा अपनी जैनब के लिए मुस्लिम भी बन गए। वह पाकिस्तान भी गए लेकिन उन्हें उनकी मोहब्बत न मिल सकी। पाकिस्तान में बूटा सिंह को गिरफ्तार करवा दी गया। मगर जब जैनब ने बूटा सिंह के साथ लौटने के लिए मना कर दिया तो वह इस गम को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने पाकिस्तान में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

बूटा सिंह पर बनी वो पंजाबी फिल्म, जो 'गदर' को भी देती है मात!

बूटा सिंह की कहानी पर सबसे पहले पंजाबी फिल्म बनी थी, जिसमें गुरदास मान और दिव्या दत्ता नजर आए थे। 1999 में नए साल पर गुरदास मान के प्रोडक्शन हाउस 'साईं प्रोडक्शंस' में इस लवस्टोरी पर 'शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह' बनी थी। जिसमें बूटा सिंह की मोहब्बत, बिछड़न और दर्दनाक मौत तक को दिखाया गया था।

जीता था नेशनल अवॉर्ड और मिली थी दुनियाभर में पहचान

'शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह' ने 46वें नेशनल अवॉर्ड में पंजाबी बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म को न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में खूब प्यार मिला था। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग हुई थी।

फिल्म के गाने, किरदार

फिल्म के गाने भी काफी प्यारे थे। गुरदास मान के अलावा नुसरत फतेह अली खान, आशा भोंसले और करामात अली खान ने गाने गाए थे। बात करें Shaheed-e-Mohabbat Boota Singh की कास्टिंग की तो 'गदर' की तरह यहां भी अशरफ अली और कई किरदार थे जिसे आप देखेंगे तो रिलेट कर पाएंगे। बूटा सिंह का किरदार गुरदास मान ने तो जैनब का किरदार दिव्या दत्ता ने निभाया था। वहीं जैनब के पिता यानी सकीना के वालिद वाले रोल को बीएन शर्मा ने प्ले किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.