विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बोले- चुनाव की गरिमा बनी रहे:किसी पर पर्सनल अटैक न हों

Updated on 23-08-2025 04:40 PM

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले I.N.D.I.A ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि वे चाहते हैं कि इस चुनाव की गरिमा बनी रहे और ये अब तक के सभ्य चुनावों में से एक हो। कोई किसी पर पर्सनल अटैक न करे।

विपक्ष उम्मीदवार ने कहा- 'राधाकृष्णन और मेरे बीच कोई निजी लड़ाई नहीं है। हम कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुकाबला व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच हो।'

QuoteImage

यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन आरएसएस के सदस्य रहे हैं। मैं उनसे नहीं बल्कि उस विचारधारा से असहमत हूं, जिससे वे जुड़े हैं।

QuoteImage

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा था कि सुदर्शन रेड्डी वही हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद को समर्थन देने वाला जजमेंट दिया था। अगर सलवा जुडूम के खिलाफ जजमेंट न होता तो वामपंथी उग्रवाद 2020 तक खत्म हो गया होता।

रेड्डी ने शाह के बयान पर कहा- 'मैं उनसे बहस नहीं करना चाहता। सलवा जुडूम वाला फैसला मैंने लिखा है, ये मेरा नहीं है। ये फैसला सुप्रीम कोर्ट का है। शाह 40 पेज का फैसला पढ़ें। अगर उन्होंने फैसला पढ़ा होता तो शायद वे ये टिप्पणी नहीं करते।'

रेड्डी बोले- कभी उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं थी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कभी उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं की थी। कांग्रेस ने उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने कहा- 'कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने इसकी पहल की। इस पर मैंने कहा कि मेरे लिए किसी विशेष राजनीतिक दल का उम्मीदवार बनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर I.N.D.I.A ब्लॉक के दल सहमत होते हैं और मुझे उम्मीदवार बनाते हैं, तो मैं चुनाव लड़ूंगा।'

9 सितंबर को होगा चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होंगे। इसके लिए विपक्ष ने बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल किया था।

इस दौरान राकांपा (एससीपी) प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.