मणिपुर का वो अकेला बाजार जो केवल महिलाएं संचालित करती हैं, कर्तव्य पथ पर दिखाई गई जिसकी झांकी

Updated on 27-01-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: देश में एक ऐसा बाजार भी है जिसे सिर्फ महिलाएं संचालित करती हैं। ये बाजार मणिपुर (Manipur) में है। मणिपुर की राजधानी इंफाल (Imphal) में ‘मदर मार्केट’ नाम से ये बाजार 500 सालों से लग रहा है। आज देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में इस बाजार की झांकी दिखाई गई। मदर्स मार्केट को खैरबंद बाजार या नुपी कैथल भी कहते हैं। मणिपुरी में इसे इमाकैथिल मार्केट कहते हैं। कई महिलाएं (Women Of Manipur) तो यहां पीढ़ियों से दुकानदार कर रही हैं। यहां हर तरह के आइटम बिकते हैं, जिसमें हैंडीक्राफ्ट सामान, खिलौने कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, खाने का सामान, मसाले, सब्जियां, मीट और वो सारे सामान बिकते हैं, जो घरों में इस्तेमाल होते हैं। इस बाजार में पुरुषों की किसी तरह की कोई भूमिका नहीं होती है।

साल 1786 में बना था बाजार

यह बाजार साल 1786 में बना था। ये वो समय था जब मणिपुर के सारे पुरुष चीन और बर्मा की सेनाओं से युद्ध में उलझे हुए थे। ऐसे में इस बाजार के संचालन का जिम्मा महिलाओं ने उठाया था। इसके बाद से अभी तक इस बाजार की कमान महिलाओं के हाथ में है। इमा बाजार का मतलब मां का बाजार होता है। इसे नुपी कीथल के नाम से भी जाना जाता है। इस बाजार में करीब 4 से 5 हजार महिला व्यापारी काम करती हैं। यहां सब्जी-फल से लेकर सभी घरेलू सामाना मिलता है।

यहां लगता है पूरा मार्केट

पहले तो ये बाजार शेड्स में लगा करता था, लेकिन फिर इंफाल म्युनिसपल कौंसिल ने यहां चार मंजिला का विशाल भवन बना दिया है, जिसमें सारा बाजार लगता है। इस बाजार का पहला जिक्र मणिपुर के गजेटियर में 1786 में महिला बाजार के रूप में हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 1948-52 के बीच कुछ स्थानीय अमीर लोग कुछ अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर इस बाजार के शेड्स को गिराना चाहते थे, लेकिन महिलाओं ने इसको कामयाब नहीं होने दिया। बाजार में लंच के समय अक्सर यहां की महिलाएं सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करती हैं।

बड़े बाजारों में से एक

मदर मार्केट एशिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इस बाजार में मछलियां, सब्जियां, बांस और धातुओं से बने शिल्प तथा अन्य वस्तुओं की बिक्री होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां महिलाएं प्रति वर्ष करीब 50,000 से लेकर 2 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। ये बाजार सिर्फ बाजार न होकर एक प्रकार का लर्निंग सेंटर भी है, जो महिलाओं को बाजार में कम करना सिखाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.