भगवान भी जिन्हें शीश झुकाते हैं वह है मां :पं. गोविंद जाने

Updated on 21-11-2022 04:24 PM

सिकंदराबाद में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन
भोपाल

सुर-असुर ही नहीं भगवान भी जिन्हें शीश नवाते हैं, जो ईश्वर की पदवी से भी ऊपर है, वह है मां। जी हां माँ ही सृष्टि की सर्वोपरि शक्ति है। माँ ही संसार का सबसे बड़ा वरदान है, जिन्हें ईश्वर भी शीश झुकाते हैं। यह उद्गार मालवा माटी के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोविंद जाने जी महाराज ने हुजूर तहसील के अंतर्गत रातीबड़ के समीप ग्राम सिकंदराबाद में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को व्यक्त किए। भक्त ध्रुव चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए परम श्रध्देय गुरूदेव गोविन्द जाने महाराज  भागवत कथा मैं कहा कि जहां 5 वर्ष की उम्र में ही बालक ध्रुव ने ईश्वर की भक्ति कर भगवान की गोद पर अपना अधिकार कर लिया था। अर्थात प्रभु गोद में बैठ गए थे, वहीं ईश्वर सत्ता के परम अधिकारी भक्त ध्रुव ने प्रभु के वरदान के चलते हैं हजारों वर्ष धरती पर राज्य किया। अंत में जब स्वर्गलोक जाने का उनका समय आया तो भगवान ने उनके लिए सशरीर स्वर्ग में जाने की व्यवस्था की और उन्हें ले जाने के लिए विमान भेजा। जब विमान राजा ध्रुव के यहां उतरा तो उन्होंने विमान में जाने से यह कहकर असमर्थता जताई कि हे प्रभु यदि मैं विमान के द्वारा सशरीर स्वर्ग में जाने का अधिकारी हूं तो मेरी मां सुनीति जिन्होंने मुझे जन्म दिया और इस योग्य बनाया कि मैं प्रभु के दर्शन कर सका तो वह मां मुझसे पहले स्वर्ग के अधिकारी हैं। यदि मुझे आप  सशरीर स्वर्ग ले जाना चाहते हैं तो आप एक नहीं दो विमान भेजिए ताकि मुझसे पहले मेरी मां सशरीर विमान के द्वारा आपके धाम पहुंच सके। गुरुदेव आचार्य जी ने कहा कि पुत्र वही सुपुत्र होता है जो अपने माता पिता की सेवा कर उन्हें स्वर्ग का रास्ता यानी मोक्ष की प्राप्ति में सहायक हो सके। कथा के दौरान आचार्यश्री ने ऐसे कई प्रसंगों पर प्रकाश डाला जो हमें जीवन में सनातन संस्कृति की ओर ले जाते हैं और अंततः बालक ध्रुव की तरह मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी लीलेंद्र सिंह मारण, सरपंच  राजेश मारण, बद्री चौकसे पूर्व सरपंच, रघुवीर मारण, मोहन विश्वकर्मा, अभिषेक मारण,  आशीष चौकसे,  चेतन सिंह रावत सहित लगभग ढाई हजार श्रद्धालु कथा पंडाल में मौजूद थे, जिन्होंने आज तीसरे दिन की कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति के रघुवीर कुमार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार को चौथा दिन भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 22 नवंबर को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.