जो जीता वही सिकंदर, अब होगा बराबरी का मुकाबला, राजकोट में फाइनल टी-20 आज

Updated on 07-01-2023 06:33 PM
राजकोट: श्रीलंका को आज निर्णायक तीसरे टी-20 मैच में हराने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों और शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को पिछले मैच की हार से उबरकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में 16 रन से हार गई। युवा तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन हार का प्रमुख कारण रहा, लेकिन उमरान मलिक और शिवम मावी को बखूबी पता है कि उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला है, उनकी खराब लाइन और लैंग्थ का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बखूबी फायदा उठाया।
चोटों से उबरकर टीम में लौटे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवरों में पांच नोबॉल डाली। वह पहले ओवर में लगातार तीन बार क्रीज से बाहर रहे और टी-20 में नोबॉल की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। पहले मैच में शानदार पदार्पण करने वाले मावी और अर्शदीप दोनों ने काफी नोबॉल फेंकी। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या को स्पिनरों पर निर्भर रहना पड़ा। वैसे महज एक मैच में खराब प्रदर्शन की गाज युवाओं पर नहीं गिरेगी क्योंकि उन्हें अनुभव की जरूरत है।मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘युवा खिलाड़ियों के करियर में इस तरह के मैच आएंगे और हमें उनके साथ संयम बरतना होगा, लेकिन हमें समझना होगा कि ऐसा प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। वे सीख रहे हैं । यह कठिन है ।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना आसान नहीं होता। हमें संयम से काम लेना होगा।’
    बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम एक बार फिर अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहा। शुभमन गिल लगातार दूसरी बार असफल रहे और अब राहुल त्रिपाठी की तरह ही वह कोई मौका बर्बाद नहीं करना चाहेंगे। त्रिपाठी भी अपने पहले मैच में नहीं चल सके। आधी टीम 60 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी, जिसके बाद अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने उम्दा बल्लेबाजी की।

    अक्षर के रूप में भारत को रविंद्र जडेजा जैसा उपयोगी हरफनमौला मिल गया है। अपने कोर खिलाड़ियों को टीम और मौके देगी क्योंकि अब उसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के दौर से इस प्रारूप में आगे निकलना है। निर्णायक मैच में टीम में किसी बदलाव की संभावना कम है। एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका ने शानदार वापसी करके भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, उसे हालांकि मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। राजकोट की पिच सपाट है और बल्लेबाजों की मददगार रहने की उम्मीद है। टॉस की भूमिका भी अहम होगी और दोनों कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
    भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

    श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रम, कुसाल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिता, दुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.