गोल्‍डी बराड़ का नाम लेकर सलमान को धमकी देने वाले की खैर नहीं! जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Updated on 09-05-2023 07:40 PM
सलमान खान को जिस शख्स ने मेल के जरिए धमकाया था, उसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, उस इंसान ने गैंगस्टार गोल्डी बराड़ के नाम से धमकीभरा ईमेल भेजा था। मार्च में गैलेक्सी अपार्टमेंट के ईमेल में लिखा था कि गोल्डी बराड़ से बात कर ले वरना अगली बार झटका ही मिलेगा। इसके बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई तो FIR दर्ज हुई थी। अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

सलमान खान को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं। उन्हें अब तो मुंबई पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी भी दे दी है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके चारों तरफ इतनी बंदूकें रहती हैं, जिनसे तो अब उन्हें डर भी लगने लगा है। वह कहीं भी जाते हैं तो पूरी सुरक्षा के साथ जाते हैं। जैसे उन्हें बताया गया है, वैसे ही वो सब फॉलो कर रहे हैं। वह कोई कोताही नहीं कर रहे हैं।

सलमान खान को मिली थी धमकी

बता दें कि 18 मार्च 2023 को दोपहर करीब 1.46 मिनट पर सलमान खान को ईमेल मिला था। जिसमें लिखा था- तेरे बॉस सलमान से गोल्डी भाई को बात करनी है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा। सलमान ने अगर नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।'

सलमान खान की फिल्में

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। ईद के मौके पर आई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच कुछ खास छाप नहीं छोड़ी लेकिन रेंगते-रेंगते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब वो अपनी अगली फिल्म ' टाइगर 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो कि इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.