खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर”

Updated on 03-02-2026 12:39 PM

सूरजपुर, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा जनजातीय युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 14 फरवरी से किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर” रखा गया है, जो जनजातीय संस्कृति, साहस और खेल भावना का प्रतीक है।

इसी क्रम में आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल यात्रा सूरजपुर जिले में पहुँची, जहाँ कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मशाल यात्रा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु रवाना किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगा। मशाल यात्रा के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं और खिलाड़ियों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.