बैंकों में पैसा जमा करने वालों की संख्या बढ़ी:मप्र में बैंकों को हर 100 में 12 कर्ज डूबते दिख रहे

Updated on 23-07-2025 12:15 PM

मध्यप्रदेश में बैंकों में पैसा जमा करने वालों की संख्या और भरोसा, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। 2024 में देशभर में जमा में औसतन 11.5% की वृद्धि हुई, जबकि मध्यप्रदेश में 7.97% की ही ग्रोथ रही। प्रदेश के लोग साल-दर-साल करोड़ों रुपए बैंकों में रख रहे हैं। लेकिन जब यही लोग अपने कारोबार, खेती या निजी जरूरतों के लिए लोन मांगते हैं, तो बैंक पीछे हट जाते हैं। पूरे प्रदेश का औसत क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो सिर्फ 58.76% है, यानी लोग जितना पैसा जमा कर रहे हैं, उसका आधे से भी थोड़ा ज्यादा हिस्सा ही लोन के रूप में लौट रहा है।

दूसरी तरफ, कृषि क्षेत्र में हर 100 में 12 लोन पर न वसूली हो रही, न ब्याज मिल पा रहा है। इसी वजह से बैंकों का भरोसा लोन देने से पहले ही डगमगाने लगता है। मगर सवाल ये है कि अगर जमा करते समय बैंक को लाभ दिखता है, तो लोन देते वक्त जोखिम ही क्यों दिखता है? जानकार बताते हैं कि कृषि क्षेत्र में डूबत कर्ज की दर 11.89% और एमएसएमई सेक्टर में 5.41% है, फिर भी ये दोनों ही वो क्षेत्र हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को खड़ा करते हैं। बैंकों को इन क्षेत्रों में रोक के बजाय रणनीति से काम लेना होगा।

क्या है सीडी रेशियो और एनपीए रेट? सीडी रेशियो बताता है कि बैंक जितना पैसा जमा करवा रहे हैं, उसका कितना हिस्सा लोन के रूप में दे रहे।मध्यप्रदेश में यह रेशियो 58.76% है, जबकि देश का औसत 75.91%। कृषि क्षेत्र में एनपीए 11.89% है। यानि करीब हर 9वां लोन डूब रहा। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भी एनपीए 9.3% तक पहुंच चुका है। शिक्षा में यह 8% और स्वास्थ्य क्षेत्र में यह 5.6% है।

पिछले साल के मुकाबले 5% ज्यादा कर्ज

मप्र के जिन 22 जिलों में सीडी रेशियो में 5% से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई उनमें आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, अशोकनगर, रायसेन, झाबुआ, विदिशा, गुना, सिवनी, हरदा, देवास, मुरैना, उज्जैन, धार, खंडवा, रीवा, सागर, नीमच, सीहोर, शहडोल शामिल है। इसका मतलब ये हुआ कि इन जिलों में बैंकों ने पिछले साल के मुकाबले जमा राशि के मुकाबले 5% ज्यादा कर्ज देना शुरू किया है। वहीं पन्ना, सतना और डिंडोरी में गिरावट दर्ज की गई है। यानी इन तीन जिलों में पिछले साल की तुलना में कम कर्ज दिया जाएगा।

लोन देने में छोटे जिलों में सबसे ज्यादा हिचक

मैहर, सीहोर, अनूपपुर, पांढुर्णा जैसे जिलों का सीडी रेशियो 54% से भी कम है। यानी इन जिलों में बैंक करोड़ों जमा तो करवा रहे, लेकिन जब लोन देने की बात आती है तो गेट के बाहर तख्ती लगा देते हैं। आगर- मालवा जैसे कुछ जिले में सीडी रेशियो 200% से ऊपर है। यानी जितनी जमा राशि आई, उससे दोगुना से भी ज्यादा कर्ज बांटा गया। मगर ऐसा सिर्फ चंद जगह ही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.