7 जनवरी से शुरू होगा WPL का नया सीजन! इस तारीख को खेला जाएगा फाइनल

Updated on 18-11-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन का वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होने की उम्मीद है। बता दें कि 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन दिल्ली में होने वाला है। हालांकि, ऑक्शन के एक दिन पहले टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है, जिसमें वह अगले एडिशन का शेड्यूल और वेन्यू पक्का करेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया, 'हम महिला प्रीमियर लीग के अगले एडिशन के वेन्यू और फिक्स्चर फाइनलाइज करने के लिए 26 नवंबर को मीटिंग करेंगे।

7 जनवरी से शुरू हो सकता है डब्ल्यूपीएल

क्रिकबज के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग 2026 दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। एमआई अब तक दो बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के डेब्यू सीजन के फाइनल में भी दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वहीं डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई थी। आरसीबी ने दिल्ली को फाइनल में हराया था।

यूपी वॉरियर्स के पास निलामी में सबसे बड़ा पर्स

यूपी वॉरियर्स 14.5 करोड़ रुपये की सबसे बड़े पर्स के साथ निलामी में उतरेगी। उसके बाद गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। आरसीबी के पास 6.15 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ रुपये बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स, जिसने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को लगातार तीन फाइनल में पहुंचाने के बाद रिलीज़ कर दिया था, 5.7 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.