भोपाल मास्टर प्लॉन का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा

Updated on 24-02-2024 11:45 AM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राजधानी भोपाल का मास्टर प्लॉन जन-प्रतिनिधियों के दिये गये सुझाव के आधार पर तैयार किया जायेगा। यह मास्टर प्लॉन वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी का सुव्यवस्थित विकास हो और नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएँ सुलभ तरीके से मिल सके, इसके लिये सभी आवश्यक प्रावधान किये जायेंगे। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय आज मंत्रालय में भोपाल मास्टर प्लॉन के ड्रॉफ्ट के संबंध में बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, श्री आतिफ अकील,  पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा और प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई भी मौजूद थे।

नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के तालाब विशेष रूप से बड़ा तालाब राजधानी की लाइफ लाइन माना जाता है और भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र रहता है। तालाब और भोपाल की पुरातत्वीय विरासत को संरक्षित करते हुए मास्टर प्लॉन में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से कहा कि राजधानी भोपाल का पृथक से ट्रेफिक प्लॉन तैयार किया जायेगा। इसमें सड़कों की पर्याप्त चौड़ाई, फ्लॉय-ओवर और मेट्रो सेवा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

मास्टर प्लॉन के लिये गये निर्णय के प्रमुख बिन्दु

भोपाल मास्टर प्लॉन का नये सिरे से ड्रॉफ्ट तैयार किया जायेगा।

सम्पूर्ण प्रक्रिया दिसम्बर-2024 तक पूर्ण की जायेगी।

पूर्व के मास्टर प्लॉन के ड्रॉफ्ट में प्राप्त करीब 5 हजार से अधिक आपत्तियों को ध्यान में रखकर नवीन ड्रॉफ्ट मई-2024 में प्रकाशित किया जायेगा।

30 प्रतिशत कम्पाउंडिंग नगद भुगतान पर करने के लिये अगस्त-2024 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।

नवीन मास्टर प्लॉन अब वर्ष 2031 के स्थान पर वर्ष 2047 तक की आवश्यकताओं के आधार पर बनाया जायेगा।

मास्टर प्लॉन का प्रजेंटेशन आयुक्त टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग श्री श्रीकांत भानोत और ज्वाइन डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सिंह ने दिया। प्रजेंटेशन के आधार पर जन-प्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.