इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 236% उछला, बाजार खुलते ही शेयर बना रॉकेट

Updated on 26-07-2023 03:56 PM
नई दिल्ली: आज दलाल स्ट्रीट पर बुल्स का कब्जा है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई है। सेंसेक्स 0.67 परसेंट की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 0.61 फीसदी की बढ़त पर है। इस बीच लवेबल लिंगरी लिमिटेड (Lovable Lingerie Limited) के शेयर ने बीएसई पर 19.97% की उछाल के साथ अपर सर्किट छू लिया। कीमत में तेजी के साथ-साथ इस शेयर के वॉल्यूम में भी 6.75 गुना से ज्यादा तेजी आई। जून तिमाही में शानदार रिजल्ट के कारण कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। कंपनी ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की।

जून तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम पिछली तिमाही के मुकाबलले 94.06 परसेंट की तेजी के साथ 31.38 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछली तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 16.1732 करोड़ रुपये रही थी। साथ ही कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी भारी तेजी आई है। जून तिमाही में यह 236.24 परसेंट की तेजी के साथ 4.52 करोड़ रुपये पहुंच गई जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 3.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यह रिजल्ट दिखाता है कि कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, स्ट्रैटजी और बिजनस ऑपरेशंस सही रास्ते पर जा रहे हैं।

सालाना तुलना

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 14.29 परसेंट गिरावट आई है और यह 31.38 करोड़ रुपये रह गया है। साथ ही कंपनी के प्रॉफिट बेफोर टैक्स में भी 6.04 फीसदी की गिरावट आई है और यह 5.34 करोड़ रुपये रहा। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस दौरान नेट प्रॉफिट में तेजी हासिल की है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 8.73% बढ़कर 4.52 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का पहली तिमाही का रिजल्ट दिखाता है कि उसने स्ट्रैटजी को सफलतापूर्वक लागू किया है और ऑपरेशंस में सुधार किया है। इससे कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में तेजी आई है। लवेबल लिंगरी लिमिटेड की स्थापना 1987 में हुई थी। कंपनी महिलाओं के लिए होजरी और गारमेंट प्रॉडक्ट्स बनाती है। कंपनी के शेयर में काफी बाइंग एक्टिविटी देखी गई है। पिछले तीन साल में इसमें 191 परसेंट तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.