दुनियाभर के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में भिलाई के डा. एजाजुद्दीन का नाम भी शामिल

Updated on 15-10-2022 04:59 PM

भिलाईनगर

अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भिलाई के रूंगटा फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च (आर-1) के प्राचार्य डा. एजाजुद्दीन को भी शामिल किया गया है।डा. एजाज के अलावा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में फामेर्सी विभाग के प्रमुख व पूर्व कुलपति डा. शैलेंद्र सराफ, यहीं से डा. स्वर्णलता सराफ, पीसीआई एजुकेशन रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन डा. दीपेंद्र सिंह और रविवि की ही डा. मंजू सिंह को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। इसमें दुनियाभर के एक हजार 492 वैज्ञानिक भारतीय हैं। डा. एजाजुद्दीन को फामेर्सी फील्ड में रिसर्च और मेडिसीन में नवाचार को देखते हुए चुना गया है ।

डा. एजाजुद्दीन ने अपनी फामेर्सी की पढ़ाई मध्यप्रदेश सागर में डा. एचएस गौर यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद रायपुर के प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल साइंस में पीएचडी की उपाधि हासिल की। प्रोफेसर शैलेंद्र सराफ ही उनके गाइड थे। डा. एजाज को सोसाइटी आफ फार्मास्यूटिकल साइंस ने बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा है। यही नहीं भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने 40 लाख रुपए का अनुदान रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए दिया है।

वर्तमान में वे रूंगटा आर-1 ग्रुप में डायरेक्टर रिसर्च एंड डवलपमेंट के पद पर कार्यरत हैं। डा. एजाजुद्दीन ने बताया कि वे एंटी कैंसर ड्रग के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए दवाई तैयार कर रहे हैं। ड्रग के विकल्प पर शोध किया जा रहा है। जिससे मरीज को कम तकलीफ में कैंसर के इलाज का बेहतर रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही सोरायसिस के इलाज के लिए सस्ती दवाई भी तैयार कर रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.