डीजल टैंक परिसर के कक्षों पर अवैध कब्जा करने वाले कर्मचारी को निगमायुक्त ने हटाया

Updated on 17-05-2024 01:17 PM
 भोपाल। नगर निगम के डीजल टैंक परिसर का नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां परिसर के कक्षों में एचएफए के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इतना ही नहीं, यहां पर वह अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इससे निगमायुक्त ने उक्त कर्मचारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गेट के पास बने कक्ष और एक अन्य कक्ष को तत्काल खाली कराकर अन्य के उपयोग के लिए देने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार निगमायुक्त ने निगम वाहनों को कार्य की उपयोगिता एवं परिचालन के आधार पर ही डीजल प्रदाय करने और निरंतर निगरानी कर खपत कम करने के लिए कहा है। उन्होंने मैनिट संस्था से निगम वाहनों का एवरेज निर्धारित कराने के लिए कहा और सीएनजी पंप का भी निरीक्षण किया। यहां निगम वाहनों और अन्य वाहनों को प्रदाय की जा रही सीएनजी की जानकारी प्राप्त की। डीजल टैंक परिसर के निरीक्षण के दौरान एचएफए के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नवल गौरे द्वारा दो कक्षों में अवैध रूप से कब्जा कर और गतिविधियों को संचालित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही कर्मचारी को स्थल पर तलब किया। यहां कर्मचारी नवल गौरे का वेतन रोकने और सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के अधीक्षण यंत्री एचएफए को निर्देश दिए हैं।

निगमायुक्त ने देखी डीजल प्रदाय व्यवस्था

निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने निगम वाहनों में डीजल प्रदाय के लिए प्रभावशील किए गए क्यूआर कोड फ्यूल ट्रैकिंग सिस्टम के संबंध में जानकारी प्राप्त की और क्यूआरकोड के माध्यम से प्रदाय किए गए डीजल की प्रक्रिया को भी देखा।उन्होंने डीजल टैंक पर खड़े फायर फाइटर में अपने समक्ष डीजल भरवाकर और मशीन से पर्ची निकलवाकर डीजल प्रदाय की प्रक्रिया देखी। वाहनों को प्रदाय किए जा रहे डीजल का पंजी में संधारित रिकार्ड तथा कंप्यूटर में संधारित किए जा रहे रिकार्ड का भी अवलोकन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.