नम आंखों से मां को दी मुखाग्नि... और 2 घंटे बाद कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए पीएम मोदी

Updated on 30-12-2022 06:14 PM
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे अपनी मां हीराबेन मोदी के अंतिम दर्शन किए और अपने भाई के साथ मिलकर मां की चिता को मुखाग्नि दी। मां से बिछड़ने के दो घंटे बाद ही पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने पहंचे, इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। काम के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा और समर्पण दर्शाता है कि पीएम मोदी अपनी मां के दिए संस्कारों के प्रति कितने संवेदशील है। पीएम मोदी ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां बहुत मेहनती थी और वह हमेशा काम के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देती थी।
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज सुबह तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को अचानक खराब हो गई थी। मां के अंतिम दर्शन करने और मां को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम मोदी आनन-फानन में अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। अपनी मां से बिछड़ने के बावजूद पीएम मोदी ने अपने दिल पर पत्थर रखते हुए कर्तव्य पथ की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। पीएम मोदी ने अपने मां के दिए संस्कारों का पूरा निष्ठा के साथ निर्वहन किया। पीएम मोदी मां को मुखाग्नि देने के बाद तत्काल कर्तव्य पथ वापस लौट गए। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। इससे पहले बुधवार को भी जब पीएम मोदी अपना मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी, तब वह आनन-फानन में मां की तबीयत पहुंचने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जब डॉक्टर ने पीएम मोदी को जानकारी दी कि उनकी मां की तबियत अभी स्थिर है तो वह दिल्ली वापट लौट आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.