श्रीलंका में अचानक लौटा सबसे घातक खिलाड़ी, आज अकेले इंग्लैंड की दुर्दशा कर देगा!

Updated on 26-10-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: चार साल पहले विश्व कप 2019 में इंग्लैंड पहली बार चैंपियन बना था। उस टूर्नामेंट के एक मुकाबले में उसे श्रीलंका ने हरा दिया था। पेपर पर कमजोर श्रीलंका ने हेडिंग्ले में यह कारनामा किया था और अब जब दोनों टीमें करो या मरो का मुकाबला खेलने उतरेगी, तो आईलैंडर्स उस कमाल को फिर दोहराना चाहेंगे। रोचक बात यह है कि उस मैच के हीरो एंजेलो मैथ्यूज टीम में लौट आए हैं। मैथ्यूज ने 115 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए थे और लसिथ मलिंगा के जादू के आगे इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए थे।

उसके बाद समय बदला मैथ्यूज का फॉर्म खराब हो गया और नेशनल टीम से उन्हें बाहर निकाल दिया गया। अब कमजोर मध्यक्रम और चोटों के कारण टीम मैनेजमेंट ने अचानक मैथ्यूज को फिर याद किया है। उन्हें पिछले सप्ताह यात्रा रिजर्व के रूप में शामिल किया गया था और मंगलवार को मथीशा पथिराना की जगह शामिल किया गया। अपने चौथे विश्व कप के लिए तैयार मैथ्यूज को 221 एकदिवसीय मैच खेलने के अपने अनुभव पर भरोसा है।

अनुभवी हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज ने मैच पहले कहा कि श्रीलंका टीम को इंग्लैंड के आक्रामक प्रदर्शन के लिए तैयार रहते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। मैथ्यूज ने कहा, ‘हमें इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। अपनी क्षमता के अनुरूप अभी तक नहीं खेल पाने के बावजूद वह बहुत खतरनाक टीम है।’

उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा विकेट है और आउटफील्ड छोटी है। हमें ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि वे आक्रामक खेल दिखाएंगे लेकिन हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं।’ मैथ्यूज को पहले श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह रिजर्व के तौर पर आए। इसके बाद पथिराना की चोट के कारण उन्हें टीम में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले तीन साल में सफेद गेंद का क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है, लेकिन उम्मीद है कि अपने अनुभव के दम पर इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा। मुझे टीम में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी लेकिन मैं कड़ा अभ्यास कर रहा था।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.