भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी

Updated on 19-07-2026 01:01 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक रविवार को भोपाल शहर से सटे प्राचीन महल और स्मारक वाले गांव जगदीशपुर में होगी। इसमें 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संबंधित विधेयक को हरी झंडी दी जाएगी। इसके प्रमुख प्रविधानों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विधेयकों के प्रारूप को भी मंजूरी मिलेगी।

कैबिनेट की बैठक और सत्र की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे यूसीसी, निजी विश्वविद्यालय संशोधन, श्रम संहिता, फायर सेफ्टी, नागरिक सुरक्षा संहिता, पंचायत उपकर, माल एवं सेवा कर, राजमार्ग संशोधन सहित अन्य विधेयकों के प्रस्तावों की जानकारी दी गई। तय किया गया कि यूसीसी के प्रविधानों को लेकर कैबिनेट बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि सभी मंत्रियों को स्पष्टता रहे। यूसीसी में समान विवाह और विवाह विच्छेद का प्रविधान रखा गया है।

आदिवासी-मतांतरित अधिनियम से बाहर

लिव इन संबंधों में रहने वालों के लिए पंजीयन की अनिवार्यता, संतान को उत्तराधिकार, वृद्ध माता-पिता के संरक्षण के प्रविधान हैं। इसके साथ ही आदिवासी, घुमंतु-अर्द्धघुमंतु और मतांतरित आदिवासियों को अधिनियम के दायरे से बाहर रखा गया है। निजी कोचिंग विनियमन विधेयक इस सत्र में नहीं आएगा। सूत्रों के अनुसार कोचिंग विनियमन विधेयक इस सत्र में नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने इस पर विभाग को अभी और काम करने के लिए कहा है।

वहीं, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक में यह प्रविधान किया जा रहा है कि अब विश्वविद्यालय को पांच करोड़ रुपये की सुरक्षा निधि जमा नहीं करनी होगी। यह राशि निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के पास जमा करनी होती है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के लिए 25 एकड़ भूमि की अनिवार्यता की शर्त को भी हटाकर केवल पर्याप्त जमीन होना, किया जा रहा है। इसके पीछे तर्क यह है कि कम भूमि में भी बेहतर सुविधाओं के साथ विश्वविद्यालय स्थापित किए जा सकते हैं। इस शर्त के कारण कई बड़े विश्वविद्यालय आ नहीं पा रहे हैं।

ढाई वर्ष में भोपाल के बाहर सात हो चुकी हैं कैबिनेट की बैठकें

भोपाल के बाहर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अब तक सात कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं। इनमें जबलपुर (शक्ति भवन), दमोह (सिंग्रामपुर), खरगोन (महेश्वर), इंदौर (राजवाड़ा), नर्मदापुरम (पचमढ़ी), छतरपुर (महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर) और बड़वानी (नागलवाड़ी) जिलों में हुई बैठकें शामिल हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसके साथ ही कृषि कैबिनेट प्रदेश के प्रत्येक अंचल में करने का निर्णय लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.