'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा : प्रधानमंत्री

Updated on 27-06-2023 06:31 PM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए है। रानी कमलपत‍ि स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम प‍हुंचे वे यहां से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से जुडाव रखें। मध्‍य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। ऊर्जावान मध्‍य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकम का हिस्‍सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। आज छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदेमातरम ट्रेन को झंडी दिखाने का मौका मिला। मध्य प्रदेश को दो वंदेभारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक दिल्ली के सफर का आनंद ले रहे थे, अब इंदौर, जबलपुर का सफर भी आनंद दायक होगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद किया।

दमोह राम पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा पहला सवाल

सबसे पहले मध्य प्रदेश के दमोह के कार्यकर्ता राम पटेल से बात की। पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपने मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया। आप राजनीति के साथ सामाज से कैसे जुड़े रहे। इस पर उन्होंने कहा कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हैं, वहां अखबार लाकर रख दें। केंद्र व राज्य और भाजपा की अच्छी खबर वहां लगाएं। फस्ट एड बाक्स लगा सकते हैं। ऐसा करके आप सामाजिक नेता बन जाएंगे। हैं। यूरिया की व्यवस्था बना सकते हैं। उनका यूरिया उठाकर ला देंगे, तो आपका नाम बन जाएगा।

आंध्रप्रदेश की सरला रामकृष्णन ने पूछा दूसरा सवाल

प्रधानमंंत्री मोदी ने सवाल के जवाब में कहा कि कार्यकर्ता के मन में और ज्यादा काम करने की भूख होना बड़ी बात। गांवों को विकसित करना होगा। गांव में हरियाली, सोलर एनर्जी, पानी पर काम करना होगा। दो साल में ये प्रयास होने चाहिए। इसे सरकार का काम नहीं मानें। जनता जनार्दन का काम सोचकर करें। बच्चे स्कूल से ड्रापआउट नहीं होंगे। इन कामों से आपका बूथ मजबूत होगा या नहीं होगा।

बिहार से रिपु सिंह ने पूछा तीसरा सवाल

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसके जवाब में मोदी ने कहा हमारा लक्ष्य किसी एक योजना का लाभ देना नहीं है। शत प्रतिशत योजनाएं देना है। पीएम आवास वालों को मुद्रा या अन्य योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। उसे ये लाभ दिलवाएं। बूथ कार्यकर्ता दायित्व समझकर यह काम करते हैं तो आपकी ताकत बनेगी। नमो एप सहित अन्य माध्यम से उन्हें जोड़ें।

उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव पूछा चौथा सवाल

सामाजिक क्रांति के नाम तुष्टीकरण किया गया। उसमें आए बदलाव को हम कैसे बताएं।

मोदी ने कहा कि कुछ दल अपने लिए जीते हैं। तुष्टीकरण, वोटबैंक के माध्यम से गरीब को गरीब बनाए रखने से कुछ दिन चल जाते हैं पर यह देश में विनाश लाता है।

प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्‍जलव‍ित कर कार्यकम का शुभारंभ किया।मप्र भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम की औपचारिक जानकारी स्‍वागत भाषण में दी।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप कार्यकर्ता हैं। मैं नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा।

बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया। मोदी जी के नेतृत्व में देश में प्रगति और विकास का एक नया इतिहास रचा है जन कल्याण और गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा है मोदी नाम आज मंत्र बन गया है जहां मोदी जाते हैं दुनिया झूम जाती है आज देश मोदी मंत्र का उच्चारण करता है अमेरिका की संसद में जब हमारे प्रधानमंत्री जी बोले तो 79 बार सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मोदी जी का स्वागत किया और 15 बार यह देश के लिए गर्व का विषय है अमेरिका के सांसदों ने खड़े रहकर मोदी जी को सम्मान दिया। जब हम भारतीय जनता पार्टी का काम करते हैं तो केवल एक दल का काम नहीं करते हैं पूरे देश के कल्याण के लिए काम करते हैं। मोदी जी केवल हमारे नेता नहीं है बल्कि हमारे मार्गदर्शक, गाइड और हमारे बड़े भाई भी हैं। विदेश यात्रा समाप्त करके बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के लिए आए हैं। यह अपने आप में अद्भुत बात है। आप सौभाग्यशाली हैं जो आज इस सम्मान के लिए चुने गए हैं। प्रधानमंत्री जी आपसे संवाद करेंगे।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नडडा ने कहा मोदी के मार्गदर्शन के पश्चात अल्पकालीन विस्तारक स्थान पर जाकर के काम करने वाले सबसे पहले तो मैं अपनी ओर से हमारे सभी अल्पकालीन विस्तारक जो निकल रहे हैं उनकी ओर से और इलेक्ट्रानिक माध्यम से जुड़े हैं उन सबकी ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं।

हमारे प्रधानमंत्री एक कुशल प्रशासक भी है तो सही रूप से संगठन के संगठन उनके मूल में उनके कार्य पद्धति में संगठन रचा बसा है उन्होंने अपना जीवन संगठन में छपा दिया और बूथ स्तर से काम का देख को देखते हुए उन्होंने देश का नेतृत्व किया और पार्टी को और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम किया तो आदरणीय मोदी जी हम सब लोगों को समय मिलना और विशेष करके उनका मार्गदर्शन मिलना यह हम सबके लिए प्रफुल्लित करने वाला भी शादी है पौराणिक करने वाला भी है और हम लोगों को इसमें से जो संस्कार मिलते हैं उसको अपने में समाहित करने का भी अवसर है इसलिए मैं पुणे प्रधानमंत्री जी को हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

इसी विचार में से और अन्य प्रधानमंत्री जी दिन-रात प्रशासन के कामों में व्यस्त थे लेकिन उन्होंने पार्टी में पूछा कि यह सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य कैसा चल रहा है हम लोगों ने उनको बताया कि हमारे यहां क्या-क्या कार्यक्रम इसके तहत चल रहे हैं और उसी में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अल्पकालीन विस्तारक को को निकालना चाहिए और राज्यों में उनको भेजना चाहिए और पार्टी ने इस कार्यक्रम को अपने हाथ में लिया मेरा बूथ सबसे मजबूत इस बात को लेकर आज एक चयनित प्रक्रिया से 2639 49 कार्यकर्ता देश भर से यहां आए और वह 1 सप्ताह के लिए हमारे राज्यों में जाकर दूध के सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे इस योजना का भी सूत्रपात किसी ने किया तो वह भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचार से निकला। 9 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर पर के आज 5 पर आ गई। भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम हो गई है। 50 करोड़ लोगों को हेल्थ कवर देना, आवास योजना किसान कल्याण निधि ऐसे सैकड़ों काम प्रधानमंत्री निधि आपके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी।

कार्यक्रम में सभी लोकसभा क्षेत्रों से तीन हजार कार्यकर्ताओं को भी यहां बुलाया गया है। मोदी इन कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। इससे पहले वह सुबह साढ़े दस बजे रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल-जबलपुर और भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके अलावा रांची-पटना, धारवाड़- बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)- मुम्बई वंदेभारत ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मोदी शहडोल जाने वाले थे, लेकिन भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए वहां के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार शाम को भोपाल पहुंच गए।

प्रधानमंत्री का पिछले ढाई वर्ष में मध्‍य प्रदेश का यह छठा दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ढाई वर्षों में प्रदेश का यह छठा दौरा है जबकि तीन माह में तीसरा। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं के दौरे इस वर्ष बढ़े हैं।

कब- कब आए पीएम मोदी

- 15 नवंबर 21- भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

- 17 सितंबर 22- श्योपुर में चीतों को छोड़ने के लिए अपने जन्म दिवस पर आए।

- 11 अक्टूबर 22- उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण में शामिल हुए।

- एक अप्रैल 23- भोपाल में तीनों सेना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए

- 24 अप्रैल 23 - रीवा में पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.