सांसद ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Updated on 22-01-2026 12:09 PM

कोरबा। सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव,  जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग और जिला परिवहन अधिकारी  विवेक सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सांसद श्रीमती महंत ने सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि  दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाएं जाएं। इस हेतु आवश्यक स्थानों में गति अवरोधक, रेडियम पट्टी, संकेतक, साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। सांसद ने स्कूल-कॉलेजों में  शिविर आयोजित कर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर  दुदावत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  उन्होंने दुर्घटना जन्य क्षेत्रों पर ब्रेकर्स, स्पष्ट साइनेज, रेडियम पट्टियाँ, तथा पेड़ों और झाड़ियों की छटाई कर दृष्टि बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक  तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कई लापरवाह चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही सैकड़ो प्रकरणों में चलानी कार्यवाही भी की गई है। जिससे गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिले में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर ट्रक, बस जैसे भारी वाहन चालकों सहित हल्की वाहन चालकों एवं आमजनों का दृष्टि परीक्षण कराया जाएगा। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आमजनों एवं विद्यार्थियों में  सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल एवं कॉलेजों में प्रत्येक सप्ताह  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शैक्षिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्यों को शामिल कर  सड़क सुरक्षा पर आधारित  रंगोली, नुक्कड़ नाटक, क्विज, निबंध आदि गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.