3 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेला जाना है मुकाबला

Updated on 29-12-2023 01:37 PM

साउथ अफ्रीका दौरे पर केप टाउन में 3 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आवेश खान को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आवेश खान को शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया था। सीरीज शुरू होने से पहले ही मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने की वजह से दौरे से बाहर हो गए थे। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया था। अब पहला मुकाबला खत्म होने के बाद शमी की जगह पर आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है।

आवेश खान वनडे टीम का हिस्सा थे
आवेश खान साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा थे। टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। आवेश को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शामिल किया गया था। आवेश खान 3 मैचों की सीरीज में 4.82 की इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लेकर टीम इंडिया की ओर से दूसरे टॉप विकेट टेकर थे।

ईशान किशन हो चुके हैं पहले ही बाहर
वहीं टेस्ट टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान भी अपने निजी कारणों की वजह नाम वापस ले लिया था। ईशान वनडे वर्ल्ड कप, एशिया कप, वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा रहे थे। ईशान के टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने के बाद केएस भरत को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था।

आवेश खान टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं
आवेश ने भारत के लिए अब तक 8 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 8 वनडे मैचों में 5.54 की इकोनॉमी रेट से 9 विकेट लिए हैं। जबकि 19 टी-20 में 9.03 की इकोनॉमी रेट से 18 विकेट लिए हैं।
सेंचुरियन में भारत को पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा
सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 245 रन बनाए। केएल राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 गेंदों पर 101 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कग‍िसो रबाडा रहे, उन्होंने 5 विकेट झटके। जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए और उसे 163 रनों की बड़ी लीड मिली। डीन एल्गर ने 287 गेंदों का सामना करते हुए 185 रन बनाए, जिसमें 28 चौके शामिल रहे। वहीं मार्को यानसन ने 11 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।

भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। फिर भारत दूसरी पारी में 131 रनों पर ही सिमट गया। दूसरी पारी में भारत के लिए विराट कोहली ही शानदार प्रदर्शन कर पाए। कोहली ने 12 चौके और एक सिक्स की मदद से 82 गेंदों पर 76 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने चार और मार्को यानसन ने तीन विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.