रेस्‍तरां का मैनेजर दो लोगों की कारें हड़पकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Updated on 27-05-2023 05:27 PM
भोपाल । शहर के हबीबगंज थाना इलाके में एक होटल का मैनेजर दो लोगों की कारें हड़पकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर, शाहपुरा निवासी 22 वर्षीय रवि बंसल कार चलाने का काम करता है। रवि और उसके दोस्त कमलेश ने ई- स्क्वायर रेस्टोरेंट के मैनेजर पवन तेजवानी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन्‍होंने बताया कि वे पवन को करीब 10 साल से जानते थे। पवन ने रवि की कार 25 हजार रुपये मासिक किराये पर ट्रैवल्स में लगवाने का लालच दिया था। उसकी बातों में आकर रवि ने दो मई को अपनी कार अरेरा हिल्स पर पवन के सुपुर्द कर दी थी। कार लेने के बाद से पवन अपना फोन बंदकर गायब हो गया। उधर कमलेश ने बताया कि पवन उसकी कार 13 अप्रैल को दो दिन के लिए मांगकर ले गया था। उसके बाद कार वापस नहीं की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.