बंदे ने बीवी का पासपोर्ट क्लियर करवाने के लिए पुलिस की साइट ही हैक कर डाली, गजब है यह किस्सा

Updated on 16-02-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: अगर आपको आपके किसी संबंधी या किसी अपने का पासपोर्ट बनवाना हो तो आप क्या करेंगे। पहले आप इसके लिए आवेदन करेंगे। उसके बाद जो तय प्रोसेस है उसे फॉलो करेंगे। अमूमन हर व्यक्ति यही करता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। गाजियाबाद के राजा बाबू शाह ने अपनी बीवी का पासपोर्ट क्लियर करवाने के लिए पुलिस की साइट ही हैक कर डाली। पेशे से सिविल इंजीनियर 27 वर्षीय शाह को अब मुंबई की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाबू शाह ने साइट हैक करने के साथ ही उसमें मौजूद तीन आवेदकों की इंक्वायरी रिपोर्ट भी क्लियर कर दी।

बीवी को करना चाहता था इंप्रेस
इस मामले की और जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की बीवी नौकरी के लिए विदेश जाना चाहती थी और आरोपी पति अपनी पत्नी को इंप्रेस करना चाहता था। साइबर पुलिस ने आगे बताया कि किसी को शक न हो इसलिए बाबू शाह ने साइट में मौजूद दो और इंक्वायरी को भी क्लियर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शाह की पत्नी ने पासपोर्ट के लिए जो दस्तावेज जमा किए उनमें कोई समस्या नहीं थी। लेकिन FIR के बाद बाबू शाह की पत्नी का पासपोर्ट रोक दिया गया है। आरोपी इस समय ज्यूडिशयल कस्टडी में है।

पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची
इससे पहले पिछले साल, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अज्ञात व्यक्ति पर आरोप था कि उसने सुरक्षा, चोरी की पहचान, आईपीसी की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत धोखे से कंप्यूटर संसाधनों का प्रयोग किया है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के लिए रखे गए तीन पासपोर्ट को भी क्लियर कर दिया है। यह तीन पासपोर्ट मुंबई के एंटोप हिल, चेंबुर और तिलक नगर से थे। पुलिस ने आगे बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी ने आईपी एड्रेस का प्रयोग किया था। इसके बाद यह जांच दक्षिण क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई।

डीसीपी बालसिंह राजपूत और एसीपी रामचंद्र लोतलीकर की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले राजा बाबू शाह को गिरफ्तार कर लिया। साह यूपी में ही एक किराए के मकान में रहता था और उसकी पत्नी मुंबई में रहकर काम करती है। शाह ने पासपोर्ट के लिए पहले आवेदन किया और बाद में गैरकानूनी तरीके से सिस्टम को हैक कर अपनी पत्नी सहित तीन इंक्वायरी क्लियर कर दीं। हालांकि पुलिस ने यह बताने से इनकार कर दिया कि शाह को पुलिस की साइट का एक्सेस कैसे मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.