दावे से पलटे The Kerala Story के मेकर्स, यूट्यूब से हटाई 32000 ह‍िंदू महिलाओं को मुसलमान और आतंकी बनाने वाली बात

Updated on 03-05-2023 08:12 PM
अदा शर्मा की मूवी 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इसको लेकर हंगामे के सुर अब तेज हो रहे हैं। और इसी बीच मंगलवार को फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक बड़ा बदलाव किया है। फिल्म का नया टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें इंट्रोडक्शन के टेक्स्ट में चेंजेस किए गए हैं। इससे पहले टेक्स्ट में लिखा था कि केरल से 32 हजार महिलाएं गुमशुदा हुई हैं। अब बदलाव के बाद इसे 32 हजार से तीन कर दिया गया है। ये औरतें ब्रेनवॉश के बाद इस्लाम कुबूल कर लेती हैं और बाद में उन्हें हकीकत पता चलती है। उन्हें आतंकी बनने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।

जिस दिन The Kerala Story का टीजर सामने आया था, उसी दिन इसको लेकर बहस छिड़ गई थी। इस फिल्म को बैन करने की मांग होने लगी। विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि उनका रुख स्पष्ट है और आजादी की अभिव्यक्ति के नाम पर, वे किसी को भी अफवाहें फैलाने की इजाजत नहीं देंगे। इससे उचित तरीके से निपटा जाएगा और वे पहले ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए कह चुके हैं। केरल हाईकोर्ट के सामने एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें मूवी की स्क्रीनिंग को बैन करने की मांग की गई थी।

दावा साबित करने के लिए नकद ईनाम की घोषणा

कुछ संगठनों ने दावे को साबित करने के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की। मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म में लगाए गए 'आरोपों' को साबित करने वाले व्यक्ति के लिए 1 करोड़ रुपये का ईनाम देने की अनाउंसमेंट की। एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और हिंदू सेवा केंद्र के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने भी इसके विपरीत साबित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की पेशकश की कि केरल से कोई भी IS में शामिल होने के लिए सीरिया नहीं गया है।

'द केरल स्टोरी' की कहानी

इस मूवी को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि केरल में कॉलेज की चार स्टूडेंट्स कैसे इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बन जाती हैं। इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं।

5 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धी इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणव मिश्रा और प्रणय पचौरी सहित कई स्टार्स हैं। ये 5 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.