'केरल स्‍टोरी' के मेकर्स ला रहे धमाकेदार 'कमांडो' वेब सीरीज, देखें अदा शर्मा का एक्‍शन

Updated on 24-07-2023 05:40 PM
'द केरल स्‍टोरी' की बंपर सक्‍सेस के बाद फिल्‍ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और अदा शर्मा एक बार फिर साथ आए हैं। इस बार मौका इमोशन से ज्‍यादा एक्‍शन का है। जी हां, ओटीटी प्‍लेटफॉर्म 'डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' पर जल्‍द ही देशभक्‍त‍ि में डूबी एक्‍शन वेब सीरीज 'कमांडो' रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने सोमवार को इसका 46 सेकेंड का टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें एक्‍टर प्रेम और अदा शर्मा दमदार एक्‍शन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वेब सीरीज सुपरहिट फिल्‍म फ्रेंचाइजी 'कमांडो', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' की अगली कड़ी है। अदा शर्मा इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिलमों का भी हिस्‍सा रही हैं।

मेकर्स ने 'Commando' वेब सीरीज की घोषणा करते हुए कहा है, 'यह वीरता, राष्‍ट्र के लिए देशभक्ति, बेमिसाल एक्‍शन और हमारे हीरो, हमारे ‘कमांडो’ की कहानी है।' विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी 'The Kerala Story' ब्‍लॉकस्‍टर साबित हुई। ऐसे में वह वह 'कमांडो' वेब सीरीज में डायरेक्‍टर की कुर्सी संभाल रहे हैं। विपुल शाह और सनशाइन पिक्‍चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ‘कमांडो’ सीरीज से एक्‍टर प्रेम लीड रोल में डेब्‍यू कर रहे हैं।

वेब सीरीज में एक्‍शन करती नजर आ रहीं अदा शर्मा

इस अपकमिंग ऐक्‍शन-थ्रिलर सीरीज में 'द केरल स्‍टोरी' फेम Adah Sharma भी एक्‍शन करती हुई नजर आ रही हैं। उनके अलावा इस सीरीज में वैभव तत्‍वावाड़ी, श्रेया सिंह चौधरी, अमित तिग्‍मांशु धूलिया, सियाल, मुकेश छाबड़ा और इश्तियाक खान भी प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।


विपुल शाह बोले- बहादुरी, देशभक्‍त‍ि और भाईचारे की कहानी है 'कमांडो'

सीरीज के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर, क्रिएटर और डायरेक्‍टर विपुल अमृतलाल शाह कहते हैं, 'कमांडो एक नायक और उसकी बहादुरी की कहानी है। यह देशभक्ति और भाईचारे के सफर की कहानी है। यह एक्‍शन से भरपूर ड्रामा है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आने वाला है। प्रेम को एक अल्‍टीमेट कमांडो की भूमिका में शामिल करना हमारे लिए एक बेमिसाल सफर था। वह बहुत टैलेंटेड हैं और वह एक्‍शन अवतार में आसानी से फिट हो गए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.