जन सेवा शिविरो के आयोजन का मुख्य उददेश्य पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मुहैया कराना है -कमिश्नर

Updated on 11-10-2022 04:49 PM
अनूपपुर
 कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाले शिविरों का मुख्य उददेश्य विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मुहैया कराना है। उन्होंने कहा है कि मै उम्मीद करता हूं कि अपने जिम्मेदारियों को समझेगे और योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि अनूूपपुर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अच्छा काम किया है, नामांकन सीमाकंन, बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज पुष्पराजगढ तहसील के ग्राम पंचायत धीरू टोला में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर को सम्बोधित कर रहे थें।

कमिश्नर ने कहा कि पुष्पराजगढ के क्षेत्र में इस मौसम निमोनिया की बीमारी ठंड लगने के कारण होती है। उन्होंने क्षेत्र के ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं मैदानी स्वास्थ्य विभाग के अमले से कहा कि वे निमोनिया बीमारी के प्रति सजग रहे और यह बीमारी किन कारणों से होती है इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?  इसके प्रति लोगों को जागरूक करें। कमिश्नर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी ग्रामीणजन दो वाहिया चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, हेलमेट लगाए और दूसरों को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। शिविर को सम्बोंधित करते हुए एडीजी श्री डीसी सागर ने कहा कि शहडोल संभाग के इस दूर दराज के क्षेत्र में शिविर आयोजित करने से क्षेत्र के लोंगो को न्याय मिलेगा और उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि युवा पीढी नशे की लत से दूर रहें, मादक पदार्थाें का सेवन छोड दे, नशे से जींदगी बर्बाद हो जाती है तथा कई नस्ले बर्बाद होती है, नशे के दुर्गुण से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले माफियाओं की सूचना देने वालों को पुरूस्कृत किया जाएगा तथा नाम गोपनीय रखा जाएगा। शिविर को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर अभियान के अन्तर्गत 38 योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। तथा इन योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को मिले इसके प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अनूपपुर में 20 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, नामाकंन, सीमाकंन बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है, 28 हजार से ज्यादा नक्शा शुद्धिकरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। अनूपपुर जिले में कोई भी पात्र हितग्राही पेंशन से वंचित न रहें, इसके प्रयास किये जा रहे है तथा हर ग्राम पंचायत में सभी हितग्राहियों को पेंशन  मिल रही है इस आशय का प्रमाण पत्र ग्राम पंचायतों के सचिवों से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनूपपुर जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा  अभियान के अन्तर्गत 72 हजार से ज्यादा आवेदन दर्ज किये गए है जिनका निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जन सेवा शिविर में कमिश्नर द्वारा  विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया।  
    


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.