एक ही दिन चमकी दो गोल्फर्स की किस्मत : बाउंसर रहे जैक ने जीता पहला पीजीए टूर

Updated on 27-02-2024 01:19 PM

कहते हैं किस्मत एक दिन में नहीं चमकती, लेकिन एक दिन जरूर चमकती है। रविवार का दिन दो गोल्फर के इसी तरीके का रहा। बात हो रही है पहला पीजीए टूर जीतने वाले जैक नेप और केन्या ओपन के रनर अप जो डीन की। गोल्फ के अलावा इनको जो चीज जोड़ती है, वो है इनके संघर्ष के बाद सफलता की कहानी।

29 वर्षीय अमेरिकी गोल्फर जैक नैप ने दो शॉट से मैक्सिको ओपन जीतकर अपना पहला पीजीए टूर का खिताब जीता। यह नौवां मौका था, जब जैक ने पीजीए टूर में भाग लिया था। इस जीत के साथ ही उन्हें करीब साढ़े 11 करोड़ रु. की प्राइज मनी भी मिली। जैक ने 2016 में गोल्फ करियर शुरू किया था, लेकिन 5 साल से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद उन्हें कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने गोल्फ छोड़ने का मन बना लिया था। 2021 में मनो​​चिकित्सक से मिलने के बाद वे मैदान पर लौटे। अगस्त 2022 में कनाडा पीजीए टूर पर सीएमआरसी चैम्पियनशिप जीतने के बाद पहली बार उनका नाम लोगों के सामने आया।

कनाडा टूर के दौरान वे एक नाइट क्लब में बार टेंडर के रूप में काम किया करते थे। इसी क्लब में उन्होंने बाउंसर के रूप में भी काम किया था। इस टूर्नामेंट से पहले उन्हें बड़ा झटका तब लगा, जब उन्होंने कैंसर के चलते दादा को खो दिया। जैक अपने दादा को उनके खेल का सबसे बड़ा प्रशंसक बताते हैं।

इंग्लैंड के गोल्फर डीन डिलिवरी ड्राइवर थे

दूसरी कहानी इंग्लिश गोल्फर जो डीन की है, जिन्होंने केन्या ओपन में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। जो डीन वर्ल्ड रैंकिंग में 2930वें स्थान पर हैं, ऐसे में उनका किसी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर आना चौंकाने वाली बात है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जो डीन इस टूर्नामेंट से एक हफ्ते पहले तक एक सुपरमार्केट में डिलिवरी ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे और यदि उन्हें टूर्नामेंट में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का चेक प्राइज मनी में नहीं मिलता तो उन्हें फिर से अपनी जॉब पर लौटना पड़ता। यह प्राइज मनी बूस्टर की तरह है, जो उनके खेल करियर को रिवाइव करने में मदद करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.