इस सरकारी बैंक का लोन आज से हुआ महंगा, ग्राहकों पर EMI का बोझ पहले से ज्यादा होगा

Updated on 07-10-2022 06:36 PM

 नई दिल्ली
 
सरकारी बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) ने सभी अवधि के लिए अपने एमसीएलआर रेट (MCLR) और आरएलएलआर रेट (RLLR) में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। रेट्स के बढ़ने से लोन (Loan) लेना महंगा पड़ेगा। ग्राहकों पर EMI का पहले से ज्यादा बोझ बढ़ेगा। बता दें कि Canara Bank ने यह फैसला आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद लिया है। रेपो रेट में इजाफे के बाद अब यह रेट 5.9 फीसद हो गया है। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार ब्याज दरों में यह बदलाव आज यानी 7 अक्टूबर से लागू हो  गया है।

केनरा बैंक का एमसीएलआर (MCLR) रेट्स
एमसीएलआर रेट में 15 बेसिस प्वाइंट के इजाफे के बाद अब केनरा बैंक का 1 महीने के लिए एमसीएलआर रेट 7.05 फीसद, 3 महीने का एमसीएलआर रेट 7.40 फीसद और 6 महीने का एमसीएलआर रेट 7.65 फीसद हो गया है। जबकि 1 साल के लिए केनरा बैंक का एमसीएलआर रेट 1 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 7.90 फीसद हो गया है। जब आप किसी बैंक से कर्ज लेते हैं तो बैंक द्वारा लिए जाने वाले ब्याज की न्यूनतम दर को आधार दर कहा जाता है।

आधार दर से कम दर पर बैंक किसी को लोन नहीं दे सकता। इसी आधार दर की जगह पर अब बैंक एमसीएलआर (MCLR) का इस्तेमाल कर रहे हैं। एमसीएलआर रेट और रेपो रेट का एक दूसरे से लिंक्ड रहने के कारण रेपो रेट बढ़ने से एमसीएलआर रेट पर भी प्रभाव पड़ता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.