इसरो के लिए लॉन्चपैड बनाने वाले को 18 महीनों से सैलरी नहीं! कर्जा हुआ तो पत्नी के जेवर गिरवी, अब बेच रहा इडली

Updated on 21-09-2023 01:11 PM
नई दिल्ली : हाल ही में देश ने इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरकर भारत को ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया है। लेकिन चंद्रयान-3 से पहले इसरो के लॉन्चपैड निर्माण में शामिल रहे एक टेक्नीशियन अब कथित तौर पर चाय और इडली बेच रहे हैं। इन टेक्नीशियन का नाम दीपक कुमार उपरारिया (Deepak Kumar Uprariya) है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उपरारिया हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची में काम करते हैं। उन्हें आर्थिक तंगी के चलते चाय और इडली बेचने पर मजबूर होना पड़ा है। HEC एक CPSU कंपनी है, जिसने इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये थे। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने से सैलरी (Salary) नहीं दी है।

गिरवी रखने पड़े पत्नी के जेवर

रिपोर्ट के अनुसार उपरारिया ने पहले तो क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने घर खर्च को मैनेज करने की कोशिश की। भारी कर्ज में डूबने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों से पैसे लेना शुरू किया। इसके बाद उन्हें घर चलाने के लिए अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखने पड़े। बीबीसी ने उपरारिया के हवाले से कहा, 'पहले मैंने अपने खर्चे क्रेडिट कार्ड से मैनेज करने शुरू किये। इस पर मुझे 2 लाख का कर्ज हो गया और मुझे डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया। इसके बाद, मैंने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर अपना घर चलाना शुरू किया। अब मुझ पर 4 लाख रुपये से अधिक का कर्ज है।'

कभी 50 तो कभी 100 रुपये की कमाई

उन्होंने आगे कहा, 'जब मुझे लगा कि मैं भूख से मर जाऊंगा, तो मैंने एक इडली की दुकान खोल ली। मेरी पत्नी अच्छी इडली बनाती है। अब में हर दिन 300-400 रुपये की इडली बेच रहा हूं। जिससे मुझे कभी 50 तो कभी 100 रुपये की कमाई होती है।'

8000 रुपये की सैलरी पर किया था जॉइन

दीपक उपरारिया मध्यप्रदेश में हरदा जिले के रहने वाले हैं। दीपक ने साल 2012 में एक प्राइवेट कंपनी की 25,000 रुपये की नौकरी छोड़कर HEC में 8,000 रुपये की सैलरी पर जॉइन किया था। सरकारी कंपनी में अच्छा भविष्य की बात सोचकर उन्होंने एचईसी जॉइन की थी। वे कहते हैं, 'मेरी दो बेटियां हैं। वे स्कूल जाती हैं। मैं इस साल में अभी तक भी उनकी फीस नहीं दे पाया हूं। स्कूल की तरफ से हर दिन नोटिस आता है। क्लास में टीचर कहते हैं कि एचईसी वाले पैरेंट्स के बच्चे कौन हैं, खड़े हो जाएं।'

कोई मोमोज बेच रहा तो कोई चाय

बीबीसी के मुताबिक दीपक उपरारिया अकेले नहीं हैं, कई एचईसी कर्मचारी अपना घर चलाने के लिए छोटा-मोटा काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एचईसी के एक दूसरे कर्मचारी मधुर कुमार मोमोज बेच रहे हैं। प्रसन्ना भोई चाय बेच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2800 एचईसी कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

आर्थिक संकट से जूझ रही है कंपनी

आईएएनएस के अनुसार, एचईसी पिछले दो-तीन वर्षों से आर्थिक संकट का सामना कर रही है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, एचईसी ने 1,000 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल प्रदान करने के लिए हैवी इंडस्ट्रियल मिनिस्ट्री से कई बार अनुरोध किया है। हालांकि, मिनिस्ट्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केंद्र कोई मदद नहीं दे सकता। एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले ढाई साल से एचईसी में किसी स्थायी सीएमडी की नियुक्ति नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.