मेरे करियर का आखिरी पड़ाव.. सिर्फ यादों में रह जाएगा धोनी का जादू, जल्द आने वाला है संन्यास

Updated on 22-04-2023 09:37 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का इशारा कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके माही साल में दो महीने सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। मगर जल्द ही वह इस टूर्नामेंट में भी खेलना बंद कर देंगे। 16वें सीजन में गुरुवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है।
चेन्नई के मशहूर चेपॉक स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद हर्षा भोगले से धोनी ने अपने भविष्य के बारे में बातचीत की। 41 साल के हो चुके धोनी ने कहा, 'सब कुछ बोला और किया जा चुका है। यह मेरे करियर का आखिरी स्टेज है, चाहे मैं कितना भी लंबा खेलूं।' इस लोकप्रिय क्रिकेटर ने प्रशंसकों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आईपीएल पिछले दो सीजन से काफी अलग है।
एमएसडी ने कहा, 'दो साल बाद फैंस मैच देखने इस ग्राउंड पर आ रहे हैं। हमें भी यहां आकर अच्छा लगता है। क्राउड ने हमें बहुत प्यार और खूब स्नेह दिया है।' मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉनवे का दबदबा देखने मिला, जिन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जो इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक था। रुतुराज गायकवाड़ (35) के साथ शुरुआती विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी के बूते उन्होंने चेन्नई ने आठ गेंद पहले ही 134 रन का लक्ष्य साध लिया।

मैच में विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाई। एक शानदार स्टंपिंग की। जबरदस्त केच लपका। जीत के बाद सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाड़ी मैदान पर ही धोनी को घेरकर खड़े हो गए और उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान माही ने भी अपना पूरा अनुभव उन युवा क्रिकेटर्स के साथ साझा किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.