टेस्ट मैच का आखिरी दिन, रोमांचक मोड़ पर खड़ा मुकाबला, भारत को कौन जिताएगा सीरीज?

Updated on 24-07-2023 05:28 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यकीन है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के दूसरी पारी के विकेट लेकर भारत की 2-0 से जीत का रास्ता दिखाएंगे। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य देकर भारत ने चौथे दिन दो विकेट 76 रन पर निकाल दिए । दोनों विकेट अश्विन ने लिए। वेस्टइंडीज को अभी भी 289 रन बनाने हैं।


सिराज ने कहा, 'विकेट को देखकर लग रहा है कि अश्विन कैरेबियाई पारी को तहस नहस कर देंगे। गेंद टर्न ले रही है।' उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी करके बड़ा लक्ष्य देना भारत की रणनीति का हिस्सा था। भारतीय बल्लेबाजों खासकर ईशान किशन ने 34 गेंद में 52 रन बनाए। ईशान के बारे में बात करते हु सिराज कहते हैं, 'वह आक्रामक बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत नहीं हैं तो वह कुछ हद तक उनकी कमी पूरी करने में सक्षम हैं। वह गेंद को पीट सकता है और मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकता है। हमारे पास पहली पारी की बढ़त थी तो दूसरी पारी में कम समय में ज्यादा रन बनाने का ही लक्ष्य था।'
 
इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने खुद मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने अपने स्पैल में 23.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 60 रन दिए और पांच विकेट झटके। इस दौरान छह ओवर्स मेडन रहे। यह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में उनका बेस्ट बोलिंग फिगर था। जोशुआ डिसिल्वा, अल्जारी जोसफ, जेसन होल्डर, केमार रोच और शैनन गैब्रिएल को आउट कर कैरेबियाई टीम को समेट दिया
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.