रायपुर से राजिम चल रही कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेनें, प्रतिदिन लगा रही 6 फेरे

Updated on 04-02-2026 12:03 PM

गरियाबंद ।  राजिम कुंभ मेला 2026 में प्रदेश सहित देशभर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों को रेलवे सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क/हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। इन हेल्प डेस्कों पर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को “रेल वन ऐप” डाउनलोड करने, इसके उपयोग की प्रक्रिया तथा इसमें उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि “रेल वन ऐप” के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं।

राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा रायपुर-राजिम रेलखंड पर 2 मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेल सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सड़क मार्ग पर बढ़ने वाले यातायात दबाव में भी कमी आएगी।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर) रायपुर रेलवे स्टेशन से 11.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंदिर हसौद 12.15 बजे, सीबीडी (पीएच) 12.24 बजे, केंद्री 12.34 बजे, अभनपुर 12.49 बजे, मानिकचौरी 12.57 बजे होते हुए 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 (राजिम-रायपुर मेमू स्पेशल) राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मानिकचौरी 14.07 बजे, अभनपुर 14.14 बजे, केंद्री 14.22 बजे, सीबीडी (पीएच) 14.31 बजे, मंदिर हसौद 14.43 बजे रुकते हुए 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त दूसरी जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर) रायपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर मंदिर हसौद 14.48 बजे, सीबीडी (पीएच) 14.49 बजे, केंद्री 15.09 बजे, अभनपुर 15.23 बजे, मानिकचौरी 15.31 बजे होते हुए 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08758 (राजिम-रायपुर मेमू स्पेशल) राजिम से 20.30 बजे रवाना होकर मानिकचौरी 20.37 बजे, अभनपुर 20.44 बजे, केंद्री 20.52 बजे, सीबीडी (पीएच) 21.00 बजे, मंदिर हसौद 21.12 बजे रुकते हुए 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.