काम हवाई जहाज उड़ाने का और तनख्वाह मच्छर मारने की! यूं हीं बर्बाद नहीं हुई जेट एयरवेज

Updated on 03-11-2023 03:35 PM
नई दिल्ली: बंद पड़ी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ईडी के मुताबिक कंपनी के कुछ सीनियर कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान मॉस्किटो कॉइल बनाने वाली एक कंपनी ने किया था। एजेंसी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, उनकी पत्नी और दूसरे लोगों द्वारा किए गए घालमेल के बारे में एक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि मॉस्किटो कॉइल, केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स बनाने वाली कंपनी एस ए संगनानी एंड एसोसिएट्स ने जेट एयरवेज के सीनियर मैनेजमेंट की 40.9 करोड़ रुपये की सैलरी का भुगतान किया था। कंपनी ने अप्रैल 2018 से पेरोल प्रोसेसिंग शुरू की थी जबकि 13 जून, 2018 तक कंपनी बनी ही नहीं थी। कंपनी के प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट में इसका कोई जिक्र नहीं था।

चार्जशीट के मुताबिक जनरल मैनेजर और उससे ऊपर के स्तर के अधिकारियों को दी गई सैलरी को गोपनीय रखने के लिए गोयल ने एक कंसल्टेंसी फर्म एचडी पाठक एंड एसोसिएट्स को हायर किया था। गोयल की पत्नी अनीता जेट एयरवेज में वाइस प्रेसिडेंट थीं, जबकि बेटी नम्रता कस्टमर सर्विस में थी। इसी तरह गोयल का बेटा निवान को लागत कम करने और कुशलता बढ़ाने वाले विभाग में मैनेजर बनाया गया था। चार्जशीट में कहा गया है कि गोयल का कहना है कि कंसल्टेंसी फर्म के जरिए सैलरी देने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसमें कहा गया है कि कंसल्टेंसी फर्म को 279.5 करोड़ रुपये दिए गए और इसे अन्य भत्तों के तौर पर दिखाया गया। ईडी ने कहा कि यह लेनदेन संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है।

कैसे होता था यह घालमेल

ईडी ने कंसल्टेंसी फर्म के सीनियर अधिकारियों का बयान दर्ज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने जेट एयरवेज के मैनेजमेंट की सैलरी प्रोसेस की थी। गोयल के कहने पर ऐसा किया गया था। फर्म इसके लिए जेट एयरवेज से हर कर्मचारी के लिए 1000 रुपये मंथली चार्ज करती थी। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जेट एयरवेज सैलरी की रकम को पाठक एचडी एंड एसोसिएट्स के करेंट अकाउंट में ट्रांसफर करती थी और फिर ईमेल के जरिए कर्मचारियों का नाम, अमाउंट और अकाउंट की डिटेल देती थी। इसके मुताबिक शैलेश संगनानी एंड कंपनी सैलरी बनाती थी और इसके बाद उनके करेंट अकाउंट से सैलरी कर्मचारियों का अकाउंट में ट्रांसफर की जाती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.